Google Analytics —— Meta Pixel

कटरीना की वजह से विकी कौशल को मिलते हैं ताने, बताया बहू के लिए क्या बोलती हैं मां

images

न्यूज़रूम| विकी कौशल बातचीत में अब कटरीना कैफ का जिक्र जरूर आता है। वह अपनी पत्नी की अक्सर तारीफ करते हैं। विकी ने बताया कि कटरीना जब भी घर जाती हैं तो उनकी मां बहुत खुश होती हैं क्योंकि उनकी बहू टिंडे-तुरई खाती है। विकी ने यह भी बताया कि उन्हें खाना बनाना नहीं आता।

कटरीना कैफ कौशल परिवार की चहेती बहू हैं। पति के साथ उनके सास-ससुर भी उनसे काफी खुश रहते हैं। विकी ने बताया कि उनको खाना पकाना नहीं आता। बस अंडा उबाल लेते हैं और चाय बना पाते हैं। विकी से पूछा गया कि क्या वह खाना बना लेते हैं? इस पर बोले, जिंदगी में कभी नहीं बनाया। मैं सिर्फ चाय बना पाता हूं या कुछ अंडे तोड़ लेता हूं। वो भी मैंने क्वॉरंटाइन के वक्त सीखा क्योंकि मैं रातभर सिर्फ फिल्म देखता था और करने के लिए कुछ नहीं था।।

रीसेंट पोस्ट्स