Google Analytics —— Meta Pixel

स्वास्थ्य मंत्री ने देशवासियों से अपील लाकडाउन का पालन करे, कोरोना मामले में हम बेहतर स्थिति में

0
27-April_7

नई दिल्ली। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने कहा कि देश में कोरोना के संक्रमण की स्थिति में सुधार हो रहा है। देश में कोविड-19 के फैलने की स्थिति के बारे में केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि इस समय भारत में कोविड-19 के रोगियों की मृत्युदर 3.1 है, जबकि वैश्विक स्तर पर यह दर सात प्रतिशत है। 5913 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से दी जा चुकी है। भारत में स्वस्थ होने की दर लगभग 22 प्रतिशत है, जो अधिकतर देशों के मुकाबले बेहतर है। उन्होंने कहा देश में पिछले तीन दिनों में मामले दोगुना होने की दर 10.5 दिनहै। पिछले सात दिन में यह दर 9.3 दिन है और पिछले 14 दिन के लिए यह दर 8.1 दिन है। इससे साफ होता हैं कि देश में लॉकडाउन और क्लस्टर प्रबंधन तथा कंटेनमेंट स्ट्रैटेजी के कारण सकारात्मक परिणाम मिले हैं। ’’

उल्लेखनीय है कि सरकार ने 15 अप्रैल को संक्रमण के प्रभाव वाले देश के 170 जिलों को हॉटस्पॉट क्षेत्र और संक्रमण से अप्रभावित 207 जिलों को नॉन हॉटस्पॉट क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया है। स्वास्थ्य मंत्री ने ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कोरोना वायरस के कुछ मरीजों से वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर उनका हालचाल जाना। एम्स के कोविड-19 अस्पताल में मरीजों की देखभाल के लिए रोबोट सेवा भी हाल ही में शुरु की गई है। डॉ.हर्षवर्धन ने रोबोट के माध्यम से ही वीडियो कॉल पर मरीजों से बात की। उन्होंने मरीजों से एम्स में इलाज की सुविधाओं का फीडबैक भी लिया जिससे इनमें जरूरत के मुताबिक और अधिक सुधार किया जा सके।

स्वास्थ्य मंत्री ने देशवासियों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील कर कहा कि देश में कोरोना के संक्रमण से प्रभावित हॉटस्पॉट क्षेत्र अब संक्रमण मुक्त घोषित हो रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि देश में संक्रमण की स्थिति में सुधार हो रहा है। मंत्रालय के अनुसार, कैबिनेट सचिव ने भी कोरोना के संक्रमण की स्थिति की समीक्षा कर रविवार को सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *