खैरागढ़ राजपरिवार के विवाद के बीच पूर्व सीएम की बढ़ीं मुश्किलें, पूर्व विधायक की पत्नी का बघेल पर बड़ा आरोप

शेयर करें

रायपुर। लोकसभा चुनाव के बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल अब खैरागढ़ राजपरिवार के परिवारिक विवाद के बीच फंसते चले जा रहे हैं। लोकसभा चुनवा प्रचार के बीच खैरागढ़ पूर्व विधायक स्व. देवव्रत सिंह की पत्नी रानी विभा सिंह ने बघेल पर कई गंभीर आरोप लगाए है। विभा सिंह ने भूपेश बघेल और कांग्रेस पर अपने स्वर्गीय पति को खून के आंसू रुलाने का आरोप लगाया है।

पूर्व विधायक और खैरागढ़ राजपरिवार के देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में पूर्व सीएम बघेल पर जमकर हमला बोला है। विभा सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पूर्व सीएम बघेल जो कि देवव्रत की पहली पत्नी पद्मा देवी के साथ वोट मांग रहे हैं। बघेल वोट मांगने के दौरान पद्म सिंह को देवव्रत की वर्तमान पत्नी बता रहे हैं। विभा सिंह ने कहा कि पद्म सिंह राजा देवव्रत सिंह की तलाकशुदा पत्नी है। इसके साथ ही देवव्रत सिंह के कांग्रेस छोड़ने की वजह भूपेश बघेल को बताते हुए कहा कि आज भूपेश बघेल देवव्रत सिंह के नाम पर वोट मांग रहे हैं, लेकिन जब वो पार्टी में थे तब उन्होंने मेरे पति को खून के आसूं रुलाए थे। वहीं वीडियो में विभा सिंह ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल और यशोदा वर्मा राजनांदगांव की जनता को गुमराह करके वोट मांग रहे हैं। ये लोग बहुत ही गलत कर रहे हैं, उनको ऐसा नहीं करना चाहिए। विभा सिंह ने देवव्रत सिंह की पूर्व पत्नी पद्मा सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

दीपक बैज ने इसे बताया भाजपा की साजिश 

पूर्व विधायक देवव्रत सिंह की पत्नी के द्वारा वीडियो जारी कर कांग्रेस और पूर्व सीएम बघेल के ऊपर आरोप लगाने के मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस तरह के वीडियो डलवाने का काम कर रही है। दीपक बैज ने आरोप लगाया कि कभी कोई पत्र लिखता है, तो कोई वीडियो जारी करता है। बैज ने कहा कि कांग्रसे पार्टी को इन सब चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

You cannot copy content of this page