Google Analytics —— Meta Pixel

स्मिथ, सोफी और कॉनवे को मिले अवॉर्ड

0

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज इयन स्मिथ को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए बर्ट सटक्लिफ अवार्ड से सम्मानित किया है। वहीं महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सोफी डिवाइन और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले डेवोन कॉनवे को महिला एवं पुरुष वर्ग में ‘ड्रीम 11 सुपर स्मैश प्लेयर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार दिया गया। कोविड-19 महामारी के कारण पुरस्कार समारोह ऑनलाइन आयोजन किया गया। न्यूजीलैंड क्रिकेट अगले तीन दिन तक अन्य पुरस्कारों का भी वितरण करेगा। इनमें वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिया जाना वाला सर रिचर्ड हैडली पदक भी शामिल है, यह शुक्रवार को दिया जाएगा। इसके साथ ही घरेलू स्तर पर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए दी जाने वाली ट्रॉफी और वर्ष के सर्वश्रेष्ठ घरेलू क्रिकेटर का पुरस्कार भी दिया जाएगा।

स्मिथ को न्यूजीलैंड क्रिकेट के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने पुरस्कार सौंपा। इस 63 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने 1980 से 1992 तक न्यूजीलैंड की ओर से 63 टेस्ट और 98 एकदिवसीय मैच खेले थे। स्मिथ को दिया गया पुरस्कार पूर्व टेस्ट खिलाड़ी सटक्लिफ के नाम पर रखा गया है। स्मिथ से पहले यह पुरस्कार वाल्टर हैडली, मर्व वालेस, जॉन रीड, ग्राहम डाउलिंग, सर रिचर्ड हैडली और इवान चैटफील्ड को मिला था। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद कॉमेंटेटर बने स्मिथ ने कहा, ‘मैं आभारी हूं। इस सूची में जुड़ने से मैं भावुक हो गया हूं। मुझे अब भी सर रिचर्ड हैडली की गेंदों के सामने विकेटकीपिंग करना, मार्टिन क्रो को बल्लेबाजी करते हुए देखना याद है।’

लैथम को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और साउदी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का अवार्ड

सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम को न्यूजीलैंड क्रिकेट का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और तेज गेंदबाज टिम साउदी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का अवार्ड मिला है। लैथम को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुने जाने पर रेडपाथ कप दिया गया पिछले सात वर्षों से इस यह अवार्ड केन विलियमसन या रोस टेलर को मिलता रहा है। लैथम ने पहली बार यह पुरस्कार हासिल किया है। लैथम ने अब तक नौ टेस्ट मैचों में 40.53 की औसत से 608 रन बनाये जिसमें श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेली गयी 154 रन की शानदार शतकीय पारी भी शामिल है, इसी पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने दूसरा टेस्ट मैच जीतकर श्रृंखला बराबर की थी। लैथम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से साल 2019 की विश्व टेस्ट टीम में सलामी बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया था। वहीं न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा, ‘‘इस सत्र में हमने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण का सामना किया और टॉम ने उनका अच्छी तरह से सामना किया। ’’साउदी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के रूप में विंडसर कप मिला है। उन्होंने 2014 के बाद पहली बार यह पुरस्कार हासिल किया। अब तक यह अवार्ड ट्रेंट बोल्ट या नील वैगनर को ही मिलता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रीसेंट पोस्ट्स