Google Analytics —— Meta Pixel

अमलेश्वर में पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा 26 मई से, पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की

56

दुर्ग (चिन्तक)। दुर्ग जिले के अमलेश्वर में 26 मई से पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है। इस प्रवचन को सुनने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचेंगे। लोगों को कथा स्थल तक पहुंचने के लिए परेशानी न हो और यातायात सुगम रहे, इसके लिए रायपुर पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील है कि, रायपुर से कथा स्थल पहुंचने के लिए भाठागांव चौक होते हुए काठाडीह मार्ग और खुड़मुड़ा नदी पुल से होकर अमलेश्वर कथा स्थल तक पहुंचे।

इसी तरह टाटीबंध से कुम्हारी चौक, परसदा, मगरघटा होते हुए ग्राम भोथली और एम.टी. वर्कशॉप रोड का इस्तेमाल करते हुए कथा स्थल जाएं। यातायात पुलिस ने बताया कि, कथा स्थल थाना अमलेश्वर के सामने मुख्य मार्ग से लगा हुआ है। सामान्य दिनों में भी रायपुरा चौक से महादेव घाट रोड में यातायात का अधिक दबाव रहता है।

रीसेंट पोस्ट्स