Google Analytics —— Meta Pixel

लूटेरों ने पेट्रोल पम्प संचालक को बनाया निशाना, सिर पर डंडे से हमला किया, 5 लाख रुपए लूटकर आरोपी फरार…जानिए पूरा मामला

Untitled

कोरबा| कोरबा जिले के सरहदी इलाके में लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। लूटेरों ने पेट्रोल पम्प संचालक को निशाना बनाकर सिर पर डंडे से हमला किया। इसके बाद बाइक में रखे थैले से 5 लाख रुपये नकद लूट लिए। लूटेरों ने पम्प मालिक पर जानलेवा हमला कर वहां से जंगल के रास्ते भाग गए।

दरअसल, पूरी वारदात करतला थाना इलाके के कोरबा-सक्ती मार्ग पर रामपुर के पास घटित हुई है। पुलिस ने शिकायत के बाद इलाके भर में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक़ करतला थाना अंतर्गत आने वाले रामपुर गांव के समीप सक्ती निवासी संतोष गोयल पेट्रोल पंप का संचालन करते हैं।

सोमवार दोपहर संतोष गोयल 5 लाख रुपये लेकर वापस सक्ती लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें रोक लिया और उस पर हमला कर पास रखे रकम को लूट लिया।

इस वारदात के बाद सभी मौके से फरार हो गए। किसी तरह संतोष गोयल ने इसकी जानकारी पुलिस तक पहुंचाई। फिलहाल प्रत्यक्षदर्शियों के बताये हुलिए के मुताबिक़ सभी लुटेरों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।