Skip to content
09/09/2026
  • Instagram
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube

Dainik Chintak

Primary Menu

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • राज्यों से
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • उत्तराखण्ड
    • मध्यप्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • स्वास्थ्य
  • लीगल
  • ई-पेपर
  • Home
  • भारत‑चीन के बीच डिवीजनल कमांडर स्तर की बातचीत बेनतीजा, अगली बैठक 6 जून को
  • देश-विदेश

भारत‑चीन के बीच डिवीजनल कमांडर स्तर की बातचीत बेनतीजा, अगली बैठक 6 जून को

dainikchintak 02/06/2020

नई दिल्ली । पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल- एलएसी) पर तनाव दूर करने के लिए भारतीय सेना और चीनी सेना (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी- पीएलए) के बीच छह दौर की वार्ता नाकाम होने के बाद मंगलवार को हुई डिवीजनल कमांडर स्तर की बातचीत भी बेनतीजा रही। अब पूर्वी लद्दाख में ब्रिगेडियर स्तर की अगली बैठक 6 जून को तय की गई है। भारत और चीन लगातार कह रहे हैं कि दोनों देश आपसी बातचीत और विचार‑विमर्श के माध्यम से सीमा पर तनाव को दूर करने के लिए बिना किसी बाधा के काम कर रहे हैं। इसके बावजूद लगातार वार्ता नाकाम होते देख सैन्य विशेषज्ञों का मानना है कि चीन बातचीत के बहाने समय ले रहा है और अन्दर ही अन्दर अपनी तैयारियां करने में जुटा है।

सूत्रों के मुताबिक सीमा पर तनाव दूर करने के लिए प्रोटोकॉल के मुताबिक पहले स्थानीय कमांडर स्तर पर बातचीत कर मामला सुलझाने के लिए दो दौर की वार्ता हुई। भारत का कहना है कि उस वार्ता के दौरान लिए गए फैसलों को चीनी सेना ने जमीनी स्तर पर लागू नहीं किया, जिससे तनाव में कमी नहीं आई। इसलिए इसके बाद प्रतिनिधि मंडल के तौर पर दोनों सेनाओं के ब्रिगेडियर स्तर के अधिकारियों के बीच मीटिंग हुई। वार्ता के दौरान हालांकि कुछ छोटे मसलों पर सहमति भी बनी जिसके बाद चीन और भारत ने भी अपने कुछ भारी वाहनों को पीछे किया। इसके बावजूद तनाव खत्म करने के लिए दोनों देश किसी सहमति पर नहीं पहुंच पाए। कमांडर स्तर पर मामला न सुलझने पर मंगलवार को डिवीजनल कमांडर स्तर की बैठक हुई जिसमें दोनों तरफ के मेजर जनरल स्तर के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। यह बैठक भी बेनतीजा रही। अब 6 जून को पूर्वी लद्दाख में भारतीय सेना और पीएलए के ब्रिगेडियर स्तर पर फिर वार्ता तय की गई है।

रक्षा विशेषज्ञ ब्रह्म चेलानी का कहना है कि पूर्वी लद्दाख में चीन के पसंदीदा सहूलियत वाले स्थानों को सैन्य रूप से हथियाने के बाद भारत ने तीसरी बार कहा है कि सीमा की स्थिति ‘स्थिर और नियंत्रणीय’ है। यही बात चीन भी कह रहा है। इसके बावजूद चीन के साथ लगातार गतिरोध जारी है। सैनिकों और मशीनों की आपूर्ति करने वाले चीन के ट्रक गलवान घाटी के लिए अपना रास्ता बना रहे हैं। इसी तरह भारत भी चीन के अतिक्रमणों से निपटने के लिए कश्मीर से लद्दाख तक सैनिकों को स्थानांतरित कर रहा है।

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एलओसी से एलएसी तक सैनिकों की शिफ्टिंग गंभीर परिस्थितियों में होती है और ये भी गंभीर हालात हैं। उन्होंने कहा कि कमांड और कॉर्प्स स्तर पर भारत के पास रिजर्व सैनिकों की बड़ी संख्या हैं जिन्हें जमीन पर परिचालन को प्रभावित किए बिना स्थानांतरित किया जा सकता है। कश्मीर के मामले में इसी तरह का आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया गया था। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ चीन ने इस बीच कोई नया सैन्य निर्माण नहीं किया है। भारतीय सेना और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने विवाद के मद्देनजर दूसरे दौर की बातचीत की ताकि एक माह पूर्व पूर्वी लद्दाख के उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्र में हुई सैन्य टकराव की घटनाएं दोबार न हों लेकिन इस वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला है।

भारतीय सशस्त्र बल एक माह से एलएसी के पास तैनात रहकर चीन की उन हरकतों पर पैनी नजर रख रहे हैं जिसमें उसने अपने क्षेत्र के भीतर अतिरिक्त सैन्य टुकड़ियों के साथ तोपों, टैंकों और अन्य बख्तरबंद वाहनों की तैनाती की है। चीन द्वारा सीमा पर पिछले एक माह के भीतर सैन्य सामानोंं का जमावड़ा किए जाने की पुष्टि भारत‑चीन सीमा से लगे गांवों के ग्रामीण भी करते हैं। इनका कहना है कि हर रात उनके क्षेत्र से 80 से 90 ट्रक गुजरते हैं। इस काफिले में सेना और नागरिक वाहन होते हैं जो चीनी सेना के लिए गोला-बारूद और अन्य सामान की आपूर्ति करते हैं। भारत‑चीन सीमा पर 10 प्रतिशत लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए भारत भी 12 हजार अतिरिक्त लोगों को प्राथमिकता के आधार पर भेज रहा है।

पिछले दिनों चीनी एयरबेस गरगांसा, होटन और काशगर से लद्दाख तक लड़ाकू विमानों ने उड़ान भी भरी लेकिन इसे नियमित अभ्यास का हिस्सा बताया गया। सिर्फ चार से पांच जे-11 लड़ाकू विमानों को गरगांसा (नागरिक हवाई क्षेत्र नगरी कुन्हा) एयरबेस पर तैनात किया गया है जो एलएसी से लगभग 60–80 किमी दूर है। इसके अलावा चीन ने कई जे-11 और जे-8 लड़ाकू विमानों को चीनी एयरबेस हॉटन और काशगर में तैनात कर रखा है। यह इसलिए चिंता की बात नहीं है क्योंकि जब चीनी लड़ाकू विमान एलएसी के पास उड़ान भरते हैं तो भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान भी ऐसा ही करते हैं। इसके अलावा चीनी जेट विमानों की हथियार और ईंधन-वहन की क्षमता उनके हवाई अड्डों के उच्च ऊंचाई पर स्थित होने के कारण काफी सीमित है।

 

 

Post navigation

Previous: गोल्फर शुभंकर के लिए फायदेमंद रहा ब्रेक
Next: कोरोना का रिकवरी रेट 48.07 फीसदी हुआ, रोज हो रहे 1 लाख 20 हजार टेस्ट

More Stories

IMG_6405
  • ताज़ा खबर
  • देश-विदेश

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO का ऐलान, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को मिली जिम्मेदारी

Sandhya 03/09/2026
suprim
  • ताज़ा खबर
  • देश-विदेश

Cockroach Janata Party NEET पेपर लीक विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने देशभर की सभी FIR की रद्द, 5 सितंबर का CJP मार्च भी वापस

Sandhya 02/09/2026
suprim
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा खबर
  • देश-विदेश

CGPSC कथित घोटाला: तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, नियमित जमानत मंजूर

Sandhya 01/09/2026





Advertisement Carousel



×
Popup Image




image_750x_65aba87a2d213

 

  • मध्यप्रदेश वैश्विक वन्य जीव संरक्षण का बना रोल मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-05-22
  • श्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को
    Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-05-22
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजा राममोहन राय की जयंती पर किया नमन
    Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-05-22
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की।
    Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-05-22
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री यादव आईबीसीए के प्री-समिट इवेंट का करेंगे शुभारंभ
    Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-05-21
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में सहकारिता विभाग की योजनाओं एवं अन्य गतिविधियों की समीक्षा की।
    Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-05-21
  • मध्यप्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाने के प्रयास हो रहे फलीभूत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-05-21
  • भोपाल और इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र नई सड़कों से होगा समृद्ध : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
    Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-05-21
  • स्कूली शिक्षा में कक्षा 8 से 12 में कृ‍त्रिम बुद्धिमता (एआई) के कौशल को किया जाये शामिल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-05-21
  • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन
    Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-05-21
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस की दी शुभकामनाएं
    Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-05-21
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-05-21
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री बहुगुणा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
    Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-05-21
  • एमपीपीएससी परीक्षाओं के संचालन के प्रारूप
    Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-05-21
  • कर्मचारी चयन मंडल भर्ती परीक्षाओं के संचालन के प्रारूप नियमों पर 5 जून तक सुझाव आमंत्रित
    Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-05-21
Chintak E-Paper

रीसेंट पोस्ट्स

jamul_ward_reservation_150_250kb
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा खबर
  • दुर्ग-भिलाई

जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी चुनाव के लिए वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया 17 सितंबर को

Sandhya 08/09/2026
abhiyan
  • छत्तीसगढ़

 सपनों का आशियाना बना प्रधानमंत्री आवास,प्रधानमंत्री आवास योजना से राजकुमारी यादव को मिली सुरक्षित छत

Keshari Sahu 08/09/2026
fgv
  • छत्तीसगढ़

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी शंभू बारी के परिवार का सहारा

Pallavi Sahu 08/09/2026
bilaspur_hightech_maintenance_150_250kb
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा खबर

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, वंदे भारत-अमृत भारत का अब बिलासपुर में होगा मेंटेनेंस, 96 करोड़ से बनेगा हाईटेक डिपो

Sandhya 08/09/2026
rw
  • छत्तीसगढ़

देवगढ़ की रुकमणी ने हुनर को बनाया रोजगार, सीमेंट से सजावटी सामान बनाकर बढ़ाई आमदनी

Pallavi Sahu 08/09/2026

Editor

Mr. Sunil Gupta
Address- Chintak Press, Station Road, DURG (C.G)
MOBILE – 9131034818, 9907329855
EMAIL –  dainikchintak@gmail.com

Recent Posts

  • जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी चुनाव के लिए वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया 17 सितंबर को
  •  सपनों का आशियाना बना प्रधानमंत्री आवास,प्रधानमंत्री आवास योजना से राजकुमारी यादव को मिली सुरक्षित छत
  • दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी शंभू बारी के परिवार का सहारा
  • रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, वंदे भारत-अमृत भारत का अब बिलासपुर में होगा मेंटेनेंस, 96 करोड़ से बनेगा हाईटेक डिपो
  • देवगढ़ की रुकमणी ने हुनर को बनाया रोजगार, सीमेंट से सजावटी सामान बनाकर बढ़ाई आमदनी

Categories

casinopinco Forex News Post Uncategorized ई-पेपर उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड खेल घर परिवार छत्तीसगढ़ ज्ञानवर्धक ताज़ा खबर दिल्ली दुर्ग-भिलाई देश-विदेश पंचांग पंजाब बायोग्राफी मध्यप्रदेश मनोरंजन मुख्य खबरें राजनीती राजस्थान राशिफल लीगल व्यापार स्वास्थ्य हेल्थ
  • Dainik Chintak – छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक प्रसारित
  • Instagram
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
Copyright © All rights reserved. | CoverNews by AF themes.