Google Analytics —— Meta Pixel

कोरोना जांच के बाद यूएई रवाना होगी सीएसके

मुम्बई । चेन्नै सुपर किंग्स के खिलाड़ी आईपीएल के लिए सबसे पहले संयुक्त अरब अमीरात जाएंगे। खिलाड़ियों को यूएई जाने के लिए चेन्नै में कोरोना वायरस टेस्ट होगा। यह जानकारी फ्रैंचाइजी से जुड़े एक अधिकारी ने दी। सीएसके ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) और अन्य चीजों को लेकर लीग की गवर्निंग काउंसिल से संपर्क किया था और उसे इस संबंध में आश्वासन मिल गया है।
सुपर किंग्स के सबसे पहले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जाने की उम्मीद है, पर वह भी 20 अगस्त के बाद ही यूएई जा सकेंगी। एक सीएसके के एक अधिकारी ने कहा कि प्रोटोकॉल तोड़ने का सवाल ही नहीं है, और सुपर किंग्स फिर भी सबसे पहले यूएई जाने की कोशिश करेगी। इस बारे में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के साथ होने वाली बैठक में अंतिम निर्णय किया जाएगा। यूएई जाने से पहले हम एक छोटा सा शिविर भी लगाने का प्रयास करेंगे। भारत में शिविर लगाने की संभावना हालांकि कम है।’ इस पर अधिकारी ने कहा कि टीम के खिलाड़ी कोरोना वायरस टेस्ट कराएंगे और फिर चेन्नै से यूएई रवाना होंगे।
इस अधिकारी ने कहा, ‘धोनी और टीम के बाकी खिलाड़ी अपने टेस्ट कराकर ही चेन्नै आएंगे और फिर हम अगले 48 घंटों में उड़ान भरने का प्रयास करेंगे। अभी हम सरकार की तरफ से सभी तरह की मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहे हैं, एक बार जब वो मिल जाएगी तो हम वीजा की प्रक्रिया शुरू कर देंगे।’