अचानक पिस्टल से हो गया फायर, दुकान संचालक के पेट में लगी गोली

दंतेवाड़ा। एक हार्डवेयर व्यापारी की पिस्टल से फायर हो गया है। ऑटो पार्ट्स दुकान के संचालक के पेट में गोली लगी है। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है और हालत नाजुक है। उपचार के लए जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। ऐसा बताया जा रहा है कि घायल युवक के पेट से गोली निकाल ली गई है। लेकिन फिर भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार आज शुक्रवार की सुबह करीब 9:15 बजे जय माजीसा हार्डवेयर के संचालक देवकरण बुरड़ अपनी पिस्टल की सफाई के लिए तेल लेने गया हुआ था। दंतेवाड़ा में बाजार के पास स्थित एक ऑटो पार्ट्स संचालक प्रमोद तोमर को पिस्टल दिखा रहा था। इसी दौरान फायर हो गया। गोली दुकानदार के पेट में लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आनन-फानन में उसे दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस को भी इस बारे में जानकारी दी गई।