Google Analytics —— Meta Pixel

आईपीएल खेलने बेताब हूं : रैना

नई दिल्ली । बल्लेबाज सुरेश रैना 19 सितंबर से यूएई में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल ) के 13वें सत्र का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम से खेलने वाले रैना ने टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मुरली विजय के साथ ट्विटर पर एक फोटो भी साझा की है। रैना ने अपनी इस पोस्ट में कहा, ‘मैदान पर आने के लिए दिन गिनना और हर मिनट का इंतजार भारी पड़ रहा है। सत्र शुरू होने का इंतजार नहीं कर पा रहा।’ रैना ने इससे पहले कहा था कि जब खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे तो उनके लिए फिटनेस और मानसिक स्पष्टता अहम रहेगी।
रैना ने कहा, ‘इस आईपीएल में देखना होगा कि खिलाड़ी क्या सोचते हैं। आप अलग हालातों में खेलते हो, कोरोना महामारी को देखते हुए आईसीसी के काफी सारे नियमों को आपको मानना होगा, आपको अपने दिमाग में साफ रखना होगा कि आप मैदान पर क्या करने वाले हो, क्योंकि अंत में जब आप खेल खेलते हो तो आपको उसका आनंद उठाना उठाना चाहिए।’ मेरा मानना है कि आईपीएल से पहले सारे टेस्ट कर लिए जाएंगे और हम अच्छी मानसकिता में होंगे, क्योंकि हम सभी पिछले पांच महीनों से घर पर बैठे हैं। मैं अब खेलने के लिए तैयार हूं। वहीं रैना ने दुबई की पिचों को लेकर कहा कि वहां की पिचें भी चेन्नई की पिचों की तरह होंगी। मुझे लगता है कि इस समय वहां उमस होगी और तापमान 40 के आसपास का होगा।