Google Analytics —— Meta Pixel

मोदी 10वें से देश को 4थें स्थान पर लेकर आए : सीएम साय बोले- प्रधानमंत्री ने कोरोना काल में हनुमान बनकर दूसरे देशों को दी संजीवनी

xxxx

रायपुर। 2014 में तक भारत इकोनामिक क्षेत्र में दसवें स्थान पर था लेकिन 10 साल के अथक परिश्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसको पांचवें स्थान पर लाकर खड़ा किया और अब एक और पायदान आगे बढ़कर चौथे स्थान पर खड़ा कर दिया है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही हो सका है। ये बातें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने कहीं।
वो मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। ये कॉन्फ्रेंस रायपुर के सिविल लाइंस स्थित सर्किट हाउस में हुई। यहां ष्टरू ने मोदी सरकार और मौजूदा भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं।

पीएम मोदी को हनुमान का दर्जा

मुख्यमंत्री ने कोविड काल को याद करते हुए कहा- हमारा तो वसुधैव कुटुंभकम का नारा है। कोविड के समय, प्रधानमंत्री जी के कारण पहली बार ऐसा हुआ कि हम लोग अपने देश में ही वैक्सीन इजाद करके अपने देश के लोगों को भी कोरोना से बचाए, इतना ही नहीं अन्य 100 से ज्यादा देशों को वैक्सीन भेजकर उनका भी सहयोग किया।

कई देशों ने प्रधानमंत्री जी को हनुमान जी की संज्ञा दी है, जिस तरह से लक्ष्मण मूर्छित हुए तो संजीवनी पहाड़ लाकर हनुमान जी ने लक्ष्मण जी की रक्षा की, उसी तरह से कुछ देशों ने हनुमान जी का दर्जा प्रधानमंत्री को दिया है। यह भी 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है।