Google Analytics —— Meta Pixel

7 जिलों में जमकर बारिश होने की संभावना, अलर्ट जारी

badal

रायपुर। प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्जना के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक़ प्रदेश में आज शुक्रवार को तेज गर्जना के साथ ही कई इलाकों में आसमानी बिजली गिरने की आशंका है।

इसके साथ ही प्रदेश के अलग अलग इलाकों भारी बारिश का अनुमान भी मौसम विभाग की तरफ से जताया गया है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले दो दिनों में तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना जताई है।

राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, दंतेवाड़ा समेत कई अन्य जिलों में जमकर बारिश होगी। बात की जाए राजधानी रायपुर की तो रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने के बाद शमा को भारी बारिश होने की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है।

रायपुर में धिकतम तापमान 35 डी.सें.ग्रे. जबकि न्यूनतम तापमान 22डी.सें.ग्रे. के आसपास रहने की संभावना है। वहीं अगर प्रदेश में मानसून के आगमन को लेकर बताया गया कि, मानसून को छत्तीसगढ़ पहुंचने में अभी 3-4 दिन का समय और लगेगा।