Google Analytics —— Meta Pixel

जहरीले सांप के काटने से बिस्तर पर सो रही बालिका की मौत

image_750x_6850fa7b269ed

बिलासपुर। बिस्तर पर अपनी मां के साथ सो रही 15 वर्षीय बालिका को जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। बच्ची के पैर सांप के डंसने के बाद उसकी नींद खुल गई। लड़की को काटने के बाद सांप टेबल के नीचे बैठ गया। इस दौरान परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।

घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।  ग्राम पंचायत ठाकुरदेवा निवासी जगराम पटेल ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बहन नंदिनी पटेल स्कूल में पढ़ती थी। वो बीते रात खाना खाने के बाद रात में बिस्तर में सो रही थी। देर रात करीब 1.30 बजे बिस्तर में सांप आ गया। इस दौरान सांप ने उसके पैर के नीचे काट लिया, जिससे अचानक उसकी नींद खुली और चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर मां भी उठ गई।