Google Analytics —— Meta Pixel

परिवहन विभाग को 48 नए वाहन मिले, घायलों का समय पर होगा ईलाज

ppppp

रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने परिवहन विभाग के लिए 48 वाहनों को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा, “आज परिवहन विभाग के लिए सौभाग्य का विषय है कि आज परिवहन विभाग को 48 नई सरकारी गाड़ी मिली है। पहले किराए की गाड़ी से काम होता था। मैं परिवहन विभाग को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। ये आरटीओ और फ्लाइंग टीम के पास जाएगा।”

सीएमओ का ट्वीट – परिवहन विभाग को 48 नए शासकीय वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। यह वाहन सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहायक होगी। मैं परिवहन विभाग को इसके लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूँ- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय