पैसे दो, नहीं तो मेरे दोस्तों के साथ…! दहेज की लालच में अंधा हुआ पति



लखनऊ। राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति अपनी पत्नी को दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करता है। पीड़िता ने ठाकुरगंज के हज़ारबाग थाने पर केस दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि दहेज के लिए लालच में उसका पति इस कदर पागल हो गया है कि वह उसे देह व्यपार करने के लिए मजबूर करता है।

दरअसल पीड़ित महिला का निकाह मोहम्मद इस्लाम के साथ 2020 मे हुआ था। निकाह के 1 साल तक सबकुछ ठीक चला रहा था लेकिन समय बीतने के बाद पति और उसके घर वाले ने पीड़िता को मारना पीटना शुरू कर दिया और आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता के मुताबिक ससुराल वाले उससे 5 लाख नकद और दो पहिया लाने का दबाव बना रहे हैं।