Google Analytics —— Meta Pixel

आपके लिए क्या लाया है (29.7.2025) आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल…

rashifal-500x282

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र (Astrology), एक ऐसा व‍िज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतर‍िक्ष के ग्रहों के आधार पर भव‍िष्‍य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्‍योत‍िष व‍िद्या का उपयोग किया जाता है| ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्‍पष्‍ट गणनाओं के आधार पर भव‍िष्‍य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

 श्रावण माह नाग पंचमी के दिन चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम में व शनि द्वादश गोचर कर रहे हैं। बिजनेस प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे । क्रोध व तनाव से बचें। छात्र कॅरियर पर ज्यादा ही समय दे क्योंकि आपका ज्ञान व परफार्मेंस भी महत्वपूर्ण है। किसी नवीन दायित्व की शुरुआत आपको लाभ देगी। लव लाइफ में शुभता व सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।

  • आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें। किसी शिव मन्दिर के परिसर में पीपल व बेल का पेड़ लगाएं। गाय को गुड़ खिलाएं।
  • शुभ रंग -लाल व पीला।
  • शुभ अंक -03 व 09

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

चन्द्रमा पँचम छात्रों के लिए मंगलकारी है। गुरु एकादश गोचर में शुभ फल प्रदान करेंगे। मङ्गल व सूर्य व्यवसाय बेहतर कर सकता है। बिजनेस में नवीन उत्तरदायित्व मिलने की सम्भावना है, इस जिम्मेदारी को लेकर आप प्रसन्न रहेंगे। छात्र गुरु गोचर का लाभ लेंगे। आप अपने कॅरियर के प्रति सिंसियर रहेंगे। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे ।गुरु इसी राशि में हैं।

  • आज का उपाय — शिव पूजा करते रहें व शिवलिंग पर कुश व जल अर्पित करें। गेंहू व जौ का दान करें।
  • शुभ रंग -बैगनी व नीला।
  • शुभ अंक -04 व 08

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

 चन्द्रमा चतुर्थ घर -परिवार के लिए बहुत शुभ हैं। ऑफिस में कुछ पेंडिंग महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा। जाँब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। पॉलिटिक्स से जुड़े लोग सफल रहेंगे।

  • आज का उपाय –श्रावण माह में भगवान शिव जी की उपासना करें। गुड़ -तिल का दान पुण्यदायी है।
  • शुभ रंग -लाल व नीला।
  • शुभ अंक -06 व 07

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

 चन्द्रमा तृतीय गोचर में हैं। कॅरियर व बिजनेस में सफलता मिलने की पूरी संभावना है । गुरु द्वादश व शनि नवम शुभ व भाग्य के लिए मङ्गलमय हैं। कभी कभी स्वास्थ्य का खराब होना परेशान करता है। छात्र कॅरियर में बेहतर परिणाम पाएंगे, कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है। शनि आर्थिक उन्नति दे सकते हैं।लव लाइफ बेहतर रहेगी।

  • आज का उपाय – शिव उपासना करें।सप्त अन्न का दान अवश्य करें। गाय को पालक खिलाएं।
  • शुभ रंग -लाल व नारंगी।
  • शुभ अंक -05 व 06

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

 चन्द्रमा द्वितीय व सूर्य सिंह राशि में आ गए हैं। जाँब या व्यवसाय को लेकर तनाव में रह सकते हैं। अष्टम शनि स्वास्थ्य सुख के लिए सपोर्टिंग है। टेंशन किसी समस्या का समाधान नहीं करता। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में परिश्रम करें। सफलता आपके आत्मबल को बढ़ाता है।

  • आज का उपाय –सात अन्न का दान श्रेष्ठ दान है। सूर्योपासना करें।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।
  • शुभ अंक -05 व 06।
  • शुभ रंग -पीला व लाल

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

 इस राशि में गोचर करते चन्द्रमा जाँब व व्यवसाय के लिए शुभ हैं। बिजनेस को बहुत ही गम्भीरता व मेहनत से करें। गुरु दशम यानी कर्म भाव में शुभ हैं। अपने निहित दायित्व के प्रति लापरवाही मत हो। व्ययवसाय में कोई बड़ा लाभ संभावित है। आप जो भी कार्य करते हैं , समर्पण से करें। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।लव लाइफ के लिए समय निकालना होगा।

  • आज का उपाय -सुन्दरकाण्ड का पाठ करें ।
  • शुभ अंक -02 व 09।
  • शुभ रंग -पीला व लाल

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

 चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश भाव में व गुरु नवम हैं। ये गोचर बिजनेस प्रोग्रेस के लिए अनुकूल है। कॅरियर में अपने मन का न होना कई दिनों से आपको डिस्टर्ब कर रहा है। चन्द्रमा इसी राशि में है।मन का होना भी अच्छा, मन का न होना भी अच्छा। जाँब परिवर्तन में निर्णय लेने के लिए अभी गहन विचार की आवयश्कता है । लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्रेमी संग आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बहुत ज्यादा ड्राइविंग से दूर रहना होगा।

  • आज का उपाय;–शिवपुराण का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों व सात अन्न का दान अनन्त पुण्यदायी है।
  • शुभ रंग -आसमानी व हरा।
  • शुभ अंक -01 व 09

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

एकादश चन्द्रमा व पँचम शनि छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस देंगे। बिजनेस उन्नयन के मार्ग में चली आ रही बाधाओं का अब समापन होगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग सपोर्टिंग रहेगा। लव लाइफ सुंदर रहेगी। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

  • आज का उपाय –श्री विष्णु मन्दिर जाएं व इनकी 04 परिक्रमा करें। पुस्तक का दान करें।
  • शुभ रंग-लाल व नारंगी।
  • शुभ अंक -02 व 07

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

चंद्रमा दशम गोचर में व सूर्य नवम में हैं। मीन के शनि व्यवसाय व जाँब प्रोमोशन के लिए शुभ है। बिजनेस के लिए डिसीजन मेकिंग पॉवर को और बेहतर करें। कॅरियर को लेकर सीरियस रहेंगे। युवा लव लाइफ व स्टडी में बैलेंस बनाकर चलें।पढ़ाई ज्यादा इम्पार्टेंट है। ऑफिस में वाद विवाद से बचें। लव लाइफ में खूबसूरत जर्नी आपको आंनद देगी।

  • आज का उपाय — धार्मिक पुस्तकों व तिल का दान करें। श्रावण माह में भगवान शंकर जी की उपासना करें।
  • शुभ रंग -लाल व नारंगी।
  • शुभ अंक -04 व 08

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

चन्द्रमा इसी राशि से भाग्य भाव में व सूर्ष अष्टम गोचर में है। जाँब के प्रोग्रेस में धैर्य बहुत जरूरी है। छात्रों के लिए चन्द्रमा व गुरु परम शुभ है। मन में स्थितिप्रज्ञता बनाए रखें। बिजनेसमैन सफल रहेंगे। धार्मिक संत के आशीर्वाद से अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।यही शक्ति आपकी सहायता करेगी। लव लाइफ में समयाभाव थोड़ा मन को व्यथित करेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा ।

  • आज का उपाय -रुद्राभिषेक व शंकर जी की उपासना करें। किसी शिव मंदिर में पीपल व बेल का पेड़ लगाएं।
  • शुभ अंक -04 व 06।
  • शुभ रंग -पीला व लाल

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

 चन्द्रमा अष्टम भाव में है। गुरु पँचम व शनि द्वितीय भाव में है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। गुरु व चन्द्र गोचर सपोर्ट में है। सिस्टेमेटिक स्टडी करने से सही समय पर अपना एम्बिशन पूरा कर लेंगे। बिजनेस वर्क की अधिकता प्रॉब्लम दे सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

  • आज का उपाय — भगवान शंकर जी की उपासना करें। किसी मन्दिर परिसर में बेल व पीपल का पेड़ लगाएं।
  • शुभ रंग -हरा व आसमानी।
  • शुभ अंक -01 व 02

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

 चन्द्रमा सप्तम व इस राशि के शनि बड़ा आर्थिक लाभ दे सकते हैं। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट मिलने के संयोग बना सकते हैं। जाँब प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे । छात्र शिक्षा को सही दिशा देंगे । जाँब में तनाव मत लें। प्रेम जीवन में लवपार्टनर से असत्य मत बोलें। हेल्थ बेहतर रहेगी।

  • आज का उपाय -शिवपुराण का पाठ करें। चावल -तिल का दान करें।
  • शुभ अंक -01 व 07।
  • आज का शुभ रंग -लाल व हरा

रीसेंट पोस्ट्स