Google Analytics —— Meta Pixel

बीते 24 घंटे में 85,362 नए मामलों के साथ 1 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत

BYlbncYzfEiQJ7v2bCH36Q

नई दिल्ली । देश में पिछले 24 घंटे में 85,362 मामलों के साथ 1,098 मौतें दर्ज की गई हैं, जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 59,03,933 तक पहुंच गया है, जिसमें से 9,60,969 एक्टिव केस हैं। जबकि 48,49,585 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 93,379 मरीजों की मौत हो चुकी है।
गौरतलब है कि देश में पिछले कई दिनों से लगातार 80 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि जिस गति से मामलों में इजाफा हो रहा है उसी गति से मरीज ठीक भी हो रहे हैं। वहीं देश में कोरोना नमूनों की जांच भी बढ़ गई है। देश में एक दिन मं 13 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच हो होने के बाद 25 सितंबर तक देश में 7,02,69,975 नमूनों की जांच हो चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी। इस भारत इस समय दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में दूसरे नंबर पर है।
देश में इस सबसे सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य महाराष्ट्र है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 12 ,82,963 तक पहुंच गया है, वहीं मौत का आंकड़ा 34 हजार से ज्यादा हो गया है। इसके बाद दूसरे नंबर पर संक्रमित राज्य आंध्र प्रदेश है। 6,54,385 से ज्यादा लोग यहां संक्रमित हो चुके हैं वहीं मरनेवालों की संख्या 5 हजार से ज्यादा है। वहीं देश में तमिलनाडु तीसरे नंबर पर संक्रमित राज्य है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 5,48,557 तक पहुंच गया है। वहीं 9 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। चौथे नंबर पर संक्रमित राज्य कर्नाटक है। इसके बाद उत्तर प्रदेश और देश की राजधानी दिल्ली सबसे ज्यादा संक्रमित है।