ज्योतिषशास्त्र (Astrology), एक ऐसा विज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतरिक्ष के ग्रहों के आधार पर भविष्य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्योतिष विद्या का उपयोग किया जाता है| ज्योतिषशास्त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्पष्ट गणनाओं के आधार पर भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
चन्द्रमा सप्तम तथा सूर्य चतुर्थ गोचर में हैं। बिजनेस में प्रोग्रेस का टाइम है। बहुत ज्यादा तनाव से बचें। स्टूडेंट्स, आपका कॅरियर बहुत महत्वपूर्ण है। आज का दिवस जाँब वालों के लिए थोड़ा परेशानी का है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा । लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय – जीवन में शुभता व सफलता के लिए भगवान शिव की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। तिल का दान करें।
शुभ रंग – पीला व लाल
आज का शुभ अंक – 01 व 02

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
आज का दिन चन्द्रमा खष्ठम, सूर्य तृतीय व गुरु इसी राशि से द्वितीय गोचर में हैं। जाँब में प्रगति व परिवर्तन के मामलों में कुछ नवीन अनुबंधों की सम्भावनाओं का है। मानसिक अवसाद से बचें। जाँब में प्रोमोशन का प्रयास करें। किसी उच्चाधिकारी से ही आपका कार्य हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय – भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।
शुभ रंग – नीला व हरा
आज का शुभ अंक – 04 व 08

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
चन्द्रमा पँचम -सूर्य द्वितीय भाव में है। आज का दिन परिवार में रुके कार्यों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जाँब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लांग ड्राइव पर जाएंगे।
आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग – आसमानी व नीला
आज का शुभ अंक – 05 व 08

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
चन्द्रमा चतुर्थ, सूर्य इसी राशि में व गुरु द्वादश गोचर में हैं। नित नवीन सफलताओं से जाँब में उत्साहित रहेंगे। जाँब में लगातार मेहनत के बावजूद अब प्रोमोशन मिलने का समय आ गया है। यदि आप रियल स्टेट, बैंकिंग, पावर सेक्टर के शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।
आज का उपाय – श्री सूक्त व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व तिल का दान करें।
शुभ रंग – सफेद व पीला
आज का शुभ अंक – 05 व 09

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
चन्द्रमा तृतीय, शनि मीन व सूर्य व्यय भाव में हैं। गुरु मङ्गलमय फल दे रहे हैं। जाँब में किसी विशेष वर्क को लेकर खुश रहेंगे। जाँब में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
आज का उपाय – शिवपुराण का पाठ करें। उड़द का दान करें।
शुभ रंग – लाल व हरा
आज का शुभ अंक — 05 व 06

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
द्वितीय चन्द्रमा गोचर धन देंगे। मीन के शनि व कर्क के सूर्य शुभ प्रभाव में हैं। गुरु कॅरियर में प्रोग्रेस दे रहे है। छात्र कॅरियर को लेकर असमंजस में रहते हैं। आत्मबल व टाइम मैनेजमेंट की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। व्यवसाय में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। जाँब को नयी दिशा देंगे, आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें व तिल तथा घी का दान करें।
शुभ रंग – हरा व नीला
शुभ अंक – 04 व 06

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आपका हर प्रयास सफल होता है। चन्द्रमा इसी राशि में हैं। शनि जाँब में संघर्ष दे सकते है। जाँब प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। मन को नियंत्रित करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। तेज वाहन चलाने से परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।लव लाइफ से खुश रहेंगे।
आज का उपाय – श्री हनुमान बाहुक का पाठ करें। गुड़ का दान करें।
शुभ रंग – हरा व आसमानी
आज का शुभ अंक –01 व 02

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
जाँब में किसी बड़े आयोजन को लेकर खुश रहेंगे। द्वादश चन्द्रमा व कर्क के सूर्य बिजनेस में किसी न्यू प्रोजेक्ट को लेकर सुंदर अवसर देंगे। मन खुशी से भरा रहेगा। जाँब को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ में टाइम के ज्यादा व्यय से बचें।
आज का उपाय – हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से सूर्य दोष दूर होता है।
शुभ रंग – सफेद व लाल
आज का शुभ अंक – 05 व 06

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
व्यवसाय में सब अच्छा रहेगा। चन्द्रमा एकादश लाभ देंगे। सूर्य कर्क व गुरु चतुर्थ भाव में हैं। छात्र अध्ययन को लेकर बहुत ही सीरियस रहेंगे। करियर को लेकर आपका प्रयास अनवरत जारी रहेगा। स्वास्थ्य से परेशान रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रेम में नित नवीन बातें सृजित होंगी। अपने विवाह की बात घर में करना आरंभ करें। हेल्थ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय – श्री शिवपुराण का पाठ करें। मूंग का दान करें।
शुभ रंग – हरा व नारंगी
आज का शुभ अंक – 01 व 02

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
संघर्ष का समय है। चन्द्रमा दशम व शनि तृतीय है। व्यावसायिक उद्देश्य में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर होगी। बिजनेस वर्क बढ़ेगा। जाँब में पद उन्नयन संभावित है। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने कॅरियर को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ में मैरेज का टर्न आ सकता है।
आज का उपाय – हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। राहु के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें।
शुभ रंग – सफेद व हरा
आज का शुभ अंक – 03 व 06

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
शनि इसी राशि से द्वितीय भाव में व गुरु पँचम हैं। सूर्य कर्क में हैं। जाँब में अति व्यस्त कारणों से बिजी रह सकते हैं। किसी भी बिजनेस प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य अब बेहतर हो सकता है। धन के अनायास व्यय पर ध्यान दें। प्रेम में नित नवीन यात्राएं आपके लव लाइफ को आनन्दित करेंगी। आज का उपाय – हनुमान की उपासना करें। तिल का दान श्रेयष्कर है। शुभ रंग -सफेद व हरा। आज का शुभ अंक – 04 व 08

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
सूर्य कर्क राशि में तथा गुरु चतुर्थ व चन्द्रमा अष्टम शुभ हैं। जाँब में प्रोमोशन अब सकारात्मक दिशा में पहुँचेगी। छात्र नित नयी सफलता को लेकर खुश रहेंगे। वे अपने स्टडी में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स का बहुत योगदान रहेगा। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ को लेकर टेंशन मत लें। आज का उपाय – कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों व अन्न का दान करें। शुभ रंग – लाल व पीला। आज का शुभ अंक – 01 व 09
