Google Analytics —— Meta Pixel

सीएम साय ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर जताया दु:ख

sibu

रायपुर। सीएम साय ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर दु:ख जताया है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

जनजातीय समुदाय के उत्थान और झारखंड के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दें। शांति!