ऑपरेशन विश्वास :ओडिशा से गांजा लेकर दुर्ग पहुंचे थे तस्कर, दबोचे गए
दुर्ग। पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार नशे के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। जिसमे पुन: दुर्ग कोतवाली पुलिस को अवैध रूप से गांजा विक्रय करने वाले को पकडऩे में सफलता प्राप्त हुयी हैं।
मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि जिला अस्पताल दुर्ग के आगे बंद नल घर के पास दो व्यक्ति मादक पदार्थ भारी मात्रा में गांजा अपने पास रखकर ग्राहक की तलाश कर रहे है कि मुखबिर सूचना तस्दीक पर मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताये हुलिया मुताबिक पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त व्यक्तियों को पकड़ा गया एवं कड़ाई से पूछताछ की गई।
जो अपना नाम मोहित जायसवाल, डब्ल्यू बंसकार पिता उमेश बंसकार दोनो निवासी ग्राम चाका मुंडीचर प्रयागराज (उ.प्र.) बताये। पूछताछ पर आरोपियों द्वारा बताया गया कि उक्त गांजा को उडि़सा से खरीद कर बस में बैठकर दुर्ग आये तथा दुर्ग से ट्रेन पकड़कर वापस ईलाहाबाद प्रयागराज जाते, आरोपियों के बताये अनुसार दुर्ग कोतवाली पुलिस द्वारा एण्ड टू एण्ड की कार्यवाही की जा रही है।