CG में एक और मर्डर! पिज्जा डिलीवरी बॉय की हत्या, पैसे के लिए चाकू घोंपकर मार डाला, जानिये पूरा मामला
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध(CG Crime News) थमने का नाम नहीं ले रहा है. राजधानी में आए दिन हत्या की वारदाते सामने आ रही है. एक के बाद एक चाकूबाजी, चोरी – मारपीट और मर्डर की घटनाएं हो रही. सोमवार को भी मर्डर की खौफनाक घटना सामने(Raipur Murder News) आयी है. एक डिलीवरी बॉय की पिज्जा के पैसे मांगने पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई.
पहली घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र की है. मृतक की पहचान हेमंत कोठरी के रूप में हुई है. हेमंत कोठरी रायपुर का ही रहने वाला था. हेमंत घर का इकलौता बेटा था. वो डिलीवरी बॉय का काम करता था. हमेशा की तरह रविवार की रात को भी हेमंत अपने काम पर निकला था. उसे डीडी नगर इलाके में पिज्जा का डिलीवरी करना था.
वो पिज्जा लेकर जा ही रहा था तभी पप्पू यादव के घर के सामने उसकी बाइक टकरा गई. दोनों के बीच बहस हुई. बदमाश पप्पू यादव ने उससे पैसे की मांग की. हेमंत कोठरी ने उसे पैसे देने से मना कर दिया. क्योंकि वो कंपनी के पैसे थे. पैसे देने से मना करने पर बदमाश पप्पू यादव को गुस्सा आ गया. और वो मारपीट और गालीगलौज पर उतर आया.
इसके बाद पप्पू यादव ने चाकू निकालकर डिलीवरी बॉय हेमंत पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिससे हेमंत बुरी तरह घायल हो गया. आसपास के लोगों ने ततकाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
दूसरी तरफ इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. डीडी नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है उसपर पहले से कई आपराधिक केस दर्ज है. मारपीट और लूटपाट के मामले में पहले भी जेल जा चुका है. फ़िलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.