Google Analytics —— Meta Pixel

कारोबारी से 15 लाख की लूट की कहानी निकली झूठी, एमसीएक्स में हुए नुकसान की देनदारी से बचने बनाई लूट की कहानी

mcx

रायपुर। राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र में बोरवेल पाट्र्स कारोबारी के साथ 15 लाख रुपये की लूट की कहानी झूठी साबित हो चुकी है. रायपुर स्क्क लाल उमेद सिंह ने आज खुलासा करते हुए बताया कि प्रार्थी (चिराग जैन) लगातार अपने बयान बदल रहा था. इससे पुलिस को शक हुआ कि उसने झूठी कहानी गढ़कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. लगातार बयान बदलते रहने से पुलिस का शक गहराया.

पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो चिराग जैन ने बताया कि उसे एमसीएक्स में भारी नुकसान हुआ था और बड़ी रकम की देनदारी के लेकर वह परेशान था. इसलिए उसने यह झूठी कहानी रची और पुलिस में फर्जी मामला दर्ज कराया. अब सच सामने आने के बाद पुलिस फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रार्थी चिराग के खिलाफ स्नढ्ढक्र दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी.

बता दें, बोरवेल पाट्र्स कारोबारी चिराग जैन सेक्टर-5 देवेंद्र नगर स्थित श्री. इंटरप्राइजेज के संचालक हैं. बीते दिन 11 अगस्त को उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात बाइक सवारों ने उसे रोक कर 15 लाख रुपए समेत सोने की चैन व अंगूठियां लूट लिया.

शिकायत पर क्राइम ब्रांच और पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए 6 अलग-अलग टीमें गठित कर शहरभर में तत्काल नाकेबंदी कर संदेहियों की जांच-पड़ताल की. यहां तक कि पुलिस ने 700 सीसीटीवी कैमरे तक खंगाल डाले. इस दौरान पुलिस ने 3 संदेहियों के खिलाफ लूट की धाराओं में एफआईआर दर्ज भी कर दिया था. लेकिन प्रार्थी (चिराग जैन) के लगातार बदलते बयानों से पुलिस के शक की सुई उलटी घुम गई.

रीसेंट पोस्ट्स