सीएम साय ने दिलीप सिंह जूदेव को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की
रायपुर। सीएम साय ने दिलीप सिंह जूदेव को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने कहा, यह पल मेरे लिए अत्यंत भावुक और स्मरणीय रहा क्योंकि जूदेव जी न केवल एक प्रेरणादायी नेता थे बल्कि एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने अपनी सादगी, जनसेवा और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति अटूट समर्पण से लाखों दिलों को छुआ।
प्रदेश के विकास में उनका अमूल्य योगदान आने वाली पीढिय़ों तक स्मरणीय और प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मैंने उनके आदर्शों को याद किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने के संकल्प को दोहराया। उनकी पुण्यतिथि पर मैं उन्हें सादर नमन करता हूँ।