एनएचएम कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन आंदोलन आज से, मांगों को लेकर अफसरों पर गुमराह करने का आरोप
रायपुर। प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ आज यानी सोमवार, 18 अगस्त से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू हो गया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी ने कहा कि 10 सूत्रीय मांगों को पूरा होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
कर्मचारी संघ ने कहा- अफसरों पर गुमराह
संघ के डॉ. अमित मिरी ने बताया कि नियमितीकरण, ग्रेड पे, पब्लिक हेल्थ कैडर, कार्य मूल्यांकन में पारदर्शिता, 27त्न वेतन वृद्धि जैसी मांगों पर शासन के द्वारा 13 अगस्त को राज्य स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। इस बैठक के मिनट्स आज तक जारी नहीं किए गए हैं। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने कर्मचारी संगठन और कर्मचारियों को गुमराह करने के लिए मीडिया के द्वारा कुछ मांगों की पूर्ति की सूचना दी गई है।
नियमितिकरण-ग्रेडपे परअब तक कार्रवाई नहीं
मिरी ने कहा कि जो भी राज्य स्वास्थ्य समिति की बैठक में चर्चा हुई वह पहले से ही 2018 मानव संसाधन नीति में निहित है, जबकि मुख्य मांगें- नियमितिकरण और ग्रेड-पे पर आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है, जबकि इसकी फाइल 2023 तक पूरी कर ली गई है।