Google Analytics —— Meta Pixel

बुलेट की टंकी पर बैठकर बॉयफ्रेंड से लिपटकर रोंमांस करती लड़की…भिलाई की सड़कों पर घूमते रहे, एएसपी बोलीं-एक्शन होगा, वीडियो वायरल

ladki

भिलाई । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सेक्टर-10 में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कपल चलती बाइक पर रोमांस करते नजर आ रहा है। युवक बाइक चला रहा और युवती बाइक की टंकी पर बैठे युवक से लिपटी दिख रही।

इतना ही नहीं, युवती अपने साथी को पकड़कर रोमांटिक अंदाज में झूम रही है। दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। वे ट्रैफिक नियमों की परवाह किए बिना सड़क पर घूम रहे थे। राहगीरों ने इस दृश्य को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।

युवक-युवती की नहीं हुई पहचान

वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद लोगों ने नाराजगी जताई है। सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि, यह हरकत कपल और सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, अभी तक युवक-युवती की पहचान नहीं हो पाई है।

सस्ती लोकप्रियता पाने का गलत तरीका-ट्रैफिक एएसपी

इस मामले में यातायात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋचा मिश्रा ने बताया कि, सस्ती लोकप्रियता पाने का यह बहुत ही गलत तरीका है। यातायात के नियमों का खुला उल्लंघन किया गया है। इनके खिलाफ ट्रैफिक पुलिस और संबंधित थाना पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं।