Google Analytics —— Meta Pixel

भारी-भरकम बिजली बिल से उपभोक्ता हो रहे परेशान! गले में स्मार्ट मीटर लटकाकर कलेक्टर के जनदर्शन में पहुंचा मजदूर, लगाई न्याय की गुहार

miter

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी इन दिनों तेजी से बढ़ती जा रही है। राज्य विद्युत मंडल द्वारा लगाए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक स्मार्ट मीटर भारी-भरकम बिल जनरेट कर रहे हैं, जिससे आम लोग खासे परेशान हैं।

कई उपभोक्ता बिल की शिकायत लेकर बिजली विभाग और कलेक्टर कार्यालय का रुख कर रहे हैं। आज बलौदाबाजार कलेक्टर जनदर्शन में एक अनोखा वाकया सामने आया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
गले में मीटर लटकाकर पहुंचा उपभोक्ता

बता दें कि मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले ग्राम सुढ़ेला निवासी विश्वनाथ भारद्वाज अपने गले में स्मार्ट मीटर लटकाकर कलेक्टर दीपक सोनी के सामने पहुंचे। उनका कहना था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली बिल इतना अधिक आ रहा है कि उसे चुकाना संभव नहीं है।

विश्वनाथ ने बताया, “पहले पुराने मीटर से सही-सही बिल आता था। लेकिन अब स्मार्ट मीटर लगने के बाद 22 हजार रुपये का बिल थमा दिया गया। जब इसकी शिकायत विभाग में की तो 11 हजार रुपये कर दिया गया। इससे साफ है कि मीटर में खामी है और आम उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है।”