Google Analytics —— Meta Pixel

केन्द्रीय जेल दुर्ग में दंत चिकित्सकों के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, दंत स्वास्थ्य के नियमित देखभाल में बंदियों को किया गया जागरूक

dant

दुर्ग। समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) ब्रांच दुर्ग ने केंद्रीय जेल दुर्ग में एक दिवसीय दंत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस विशेष शिविर में जेल में निरुद्ध बंदियों की दंत जांच और उपचार किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य था कि जेल में रह रहे बंदियों को भी दंत स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें और उन्हें नियमित देखभाल के महत्व के बारे में जागरूक किया जा सके।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने की जांच शिविर में कई विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। इनमें डॉ. सविता कब्डवाल, डॉ. श्रेणिका नाहरा, डॉ. साइली कुरैशी, डॉ. लवप्रीत कटीयार, डॉ. मयुरी राय, डॉ. रजत जैन, डॉ. सिद्धार्थ शर्मा, डॉ. शाहबाज खान और डॉ. शुभ जैन शामिल रहे। डॉक्टरों ने कुल 150 बंदियों की दंत जांच की और आवश्यकतानुसार उपचार भी प्रदान किया। जिन बंदियों को आगे और विस्तृत इलाज की आवश्यकता थी, उनके लिए नोट बनाकर आगे की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का सुझाव दिया गया।

जेल प्रशासन का सहयोग इस अवसर पर जेल अधीक्षक मनीष सम्भाकर, सहायक जेल अधीक्षक अशोक साव, फार्मासिस्ट ढाल सिंह कोसरे और जेल स्टाफ की सक्रिय उपस्थिति रही। जेल प्रशासन ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि बंदियों का स्वास्थ्य सुधारना न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन के लिए बल्कि समाज में पुनर्वास की प्रक्रिया के लिए भी आवश्यक है। दंत स्वच्छता पर जागरूकता शिविर के दौरान चिकित्सकों ने केवल जांच और उपचार ही नहीं किया, बल्कि बंदियों को दंत स्वच्छता से संबंधित उपयोगी जानकारी भी दी।

कैविटी और दांतों की सडऩ से बचाव के लिए ब्रशिंग के सही तरीके समझाए गए। बंदियों को दिन में दो बार ब्रश करने, ज्यादा मीठे और चिपचिपे पदार्थों से बचने और नियमित जांच कराने की सलाह दी गई। मसूड़ों की सूजन, पायरिया और अन्य मौखिक बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए गए। सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण इंडियन डेंटल एसोसिएशन की यह पहल सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण है। जेल में बंद कैदियों को अक्सर बाहरी स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचने में दिक्कत होती है। ऐसे में आईडीए जैसी संस्थाएं जब आगे आकर सेवाएं देती हैं, तो यह समाज के लिए सकारात्मक संदेश बनता है।

रीसेंट पोस्ट्स