आज रात 8 बजे से निकाली जाएगी गणेश झांकियां, रायपुर में 800 पुलिस और ड्रोन से निगरानी, इन रास्तों में डायवर्ट होगा ट्रैफिक
रायपुर| छत्तीसगढ़ में भगवान गणेश विसर्जन के साथ हर साल झांकियां भी निकाली जाती हैं। इसी तरह राजधानी रायपुर में आज यानी 8 सितंबर रात 8 बजे से गणेश झांकी निकाली जाएगी। इस बार भी शारदा चौक से शुरू होगी। यहीं गणेश झांकियों को टोकन दिया जाएगा। इस बार चाकूबाजी-उपद्रव को रोकने के लिए ड्रोन से निगरानी की जाएगी। साथ ही 800 पुलिस जवान भी तैनात होंगे। ये झांकियां तेलघानी नाका, राठौर चौक और तात्यापारा से आएंगी और शारदा चौक में रुकेंगी। यहां से एक-एक कर झांकियों को छोड़ा जाएगा। फिर झांकियां औ गणेश प्रतिमाएं जयस्तंभ चौक से मालवीय रोड, सदरबाजार, कंकालीपारा, पुरानी बस्ती, लाखेनगर, अश्वनी नगर, सुदंर नगर, रायपुरा से महादेव घाट पहुंचेंगी।
इन रास्तों में डायवर्ट होगा ट्रैफिक
- तेलीबांधा, गौरवपथ, शास्त्री चौक से आमापारा, टाटीबंध जाने वाले शास्त्री चौक से कालीबाड़ी, टिकरापारा, संतोषी नगर, रिंग रोड-1 से होकर आना-जाना करेंगे।
- खमतराई, फाफाडीह से पुरानी बस्ती जाने वाली गाड़ियां स्टेशन रोड या भनपुरी से आना-जाना करेंगी।
- अभनपुर से आने वाले शहर आने या स्टेशन जाने के लिए एक्सप्रेस-वे या पचपेड़ी नाका से कालीबाड़ी, महिला थाना होकर आवागमन कर सकते हैं।
- रायपुरा, महादेवघाट से अम्लेश्वर की ट्रैफिक को कुम्हारी व खुड़मुड़ा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। लोग ओर से आना-जाना कर पाएंगे।
ये रास्ते रहेंगे बंद
- राठौर चौक से एमजी रोड, शारदा चौक, तात्यापारा चौक से रास्ता रात 6 बजे बंद हो जाएगा।
- जयस्तंभ चौक के चारो ओर शारदा चौक, मौदहापारा, शास्त्री चौक की ओर रास्ता 6 बजे बंद कर दिया जाएगा।
- मालवीय रोड और कोतवाली चौक के चारो ओर रास्ता बंद कर दिया जाएगा। कोतवाली की ओर गाड़ियां नहीं आएगी।
- सदरबाजार, शद्दाणी चौक, सक्ती चौक और कंकालीपारा की सड़क को रात 9 बजे से बंद कर दिया जाएगा।
- पुरानी बस्ती, लाखेनगर, अश्वनी नगर, सुंदर नगर, रायपुरा रोड रात 10 बजे से बंद हो जाएगा।
- महादेव घाट से अम्लेश्वर पुल रात 12 बजे से बंद कर दिया जाएगा।
इन जगहों में रहेगी पार्किंग
मोवा, पंडरी, राजा तालाब तेलीबांधा से आने वाले शहीद स्मारक भवन और मल्टीलेवल पार्किंग में गाड़ी खड़ी करेंगे।
टिकरापारा, कटोरा तालाब, सिविल लाइन से आने वाले गांधी मैदान के पास पार्क कर सकेंगे।
आमानाका, समता व चौबे कॉलोनी से आने वाले ईदगाहभाठा मैदान व नवीन मार्केट में पार्क करेंगे।