Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में कोरोना के कुल मामले 1 लाख 23 हजार के पार, पिछले 24 घंटों में सामने आए 2220 नए केस

CG corona

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 1 लाख 23 हजार के पार पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 2220 नए मामले सामने आए हैं और 1045 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 9 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक कुल 1 लाख 23 हजार 324 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 93 हजार 731 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 1045 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 28 हजार 548 मरीजों का उपचार जारी है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मरीजों में राजधानी रायपुर से 307, रायगढ़ से 184, कोरबा से 139, जांजगीर से 139, राजनांदगांव से 128, बिलासपुर से 126, दुर्ग से 119, सरगुजा से 83, बस्तर से 80, सूरजपुर से 71, बलौदाबाजार से 63, बीजापुर से 57, महासमुंद से 47, कोंडागांव से 43, सुकमा से 41, बालोद से 40, कवर्धा से 36, बलरामपुर से 33, कोरिया से 29, कांकेर से 26, दंतेवाड़ा से 23, मुंगेली से 20, बेमेतरा से 20, गरियाबंद से 19, धमतरी से 17, जशपुर से 15, नारायणपुर से 11, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 4 और अन्य राज्य से 4 मरीज शामिल हैं।

रीसेंट पोस्ट्स