Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में अब डाराने लगे हैं मौतों के आंकड़े 1100 के पार, पिछले 24 घंटों में 2888 नए मामले सामने आए हैं और 2847 लोग हुए डिस्चार्ज

covid 1

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ते मामलों के कारण प्रदेश संक्रमण का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। वहीं मौतों के मामले में डाराने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 2888 नए मामले सामने आए हैं और 2847 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। पिछले 24 घंटों में 14 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। इसके साथ की प्रदेश में मौतों का आंंकड़ा 1100 के पार चला गया है।
प्रदेश अब तक कुल 1 लाख 28 हजार 893 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 100551 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 1104 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 27 हजार 338 मरीजों का उपचार जारी है। नए मरीजों में राजधानी रायपुर से 377, जांजगीर से 319, रायगढ़ से 250, बस्तर से 184, राजनांदगांव से 167, बिलासपुर से 155, दुर्ग से 153, कोरपा से 143, दंतेवाड़ा से 138, कांकेर से 109, बलौदाबाजार से 87, सरगुजा से 87, कोरिया से 76, बालोद से 72, कवर्धा से 75, बीजापुर से 68, कोंडागांव से 63, धमतरी से 56, सूरजपुर से 45, गरियाबंद से 42, महासमुंद से 39, सुकमा से 33, नारायणपुर से 32, बलरामपुर से 30, बेमेतरा से 29, मुंगेली से 28 और अन्या राज्य से 2 मरीज शामिल हैं।