Google Analytics —— Meta Pixel

स्कूल जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत, बाइक ने मारी टक्कर

school

 दुर्ग  जिले में स्कूल जा रही कक्षा 6वीं की छात्रा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा 4 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे का है। धमधा-खैरागढ़ मार्ग पर धरमपुरा और बरहापुर चौक के बीच एक तेज रफ्तार बाइक ने बच्ची को टक्कर मार दी।

मामला धमधा थाना क्षेत्र का है। मृत बच्ची छाया साहू ग्राम धरमपुरा की रहने वाली थी, जो रोज की तरह साइकिल से शासकीय प्राथमिक माध्यमिक शाला बरहापुर जा रही थी। तभी यह हादसा हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार को छाया साहू सुबह करीब 9 बजे साइकिल लेकर घर से स्कूल के लिए निकली थी तभी खैरागढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि बच्ची सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत बच्ची को उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
लापरवाही से गाड़ी चला रहा युवक

स्थानीय लोगों के मुताबिक बाइक चला रहा युवक अपनी मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही धमधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की।

रीसेंट पोस्ट्स