Google Analytics —— Meta Pixel

वायशेप ब्रिज पर दुर्घटना : ई-रिक्शा पलटने से युवती की मौत, मां घायल

ysep

दुर्ग। दुर्ग के वायशेप ब्रिज पर एक दर्दनाक हादसे में ई रिक्शा पलटने से युवती की मौत हो गई. रिक्शा में दबने से युवती के सिर पर गंभीर चोट लगने से युवती की मौत हो गई, जबिक उसकी मां घायल हो गई. हादसे के बाद चालक अपनी ई रिक्शा लेकर मौके से फरार हो गया. मृतिक की पहचान 18 वर्षीय नेहा पटनायक के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक, स्मृति नगर थाना इलाके में गुरुवार शाम को घटना हुई है. वह अपनी मां उषा पटनायक (45) के साथ मालवीय नगर चौक से ई रिक्शा में बैठकर मॉडल टाउन जा रही थीं. वायशेप ब्रिज पर बटालियन के रास्ते में रिक्शा पलट गई.

सूचना पर यातायात की हाइवे पेट्रोलिंग, सुपेला पुलिस और स्मृति नगर की पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन आरोपी चालक फरार हो चुका था. राहगीरों ने दोनों को चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल पहुंचाया. जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने युवती की मृत घोषित कर दिया.

रीसेंट पोस्ट्स