काढ़ा वितरण के लिए बढ़ रहे सेवाभावी नागरिकों के हाथ

शेयर करें

इनकी मदद से काढ़ा वितरण का हो रहा विस्तार, अब वृद्धाश्रमों में भी हो रहा वितरण
दुर्ग।सेवाभावी नागरिकों की मदद से काढ़ा वितरण के कार्यक्रम का विस्तार हो रहा है। इसके लिए आयुष विभाग को जिला पंचायत परिसर में काढ़े की सामग्री सेवाभावी नागरिक गौतम जैन, आशीष अग्रवाल,मुकेश चंद्राकर, संदीप अग्रवाल ने उपलब्ध कराई। जिला प्रशासन की ओर से जिला पंचायत सीईओ सच्चिदानंद आलोक ने उनके प्रति आभार जताया। इस मौके पर सीईओ ने कहा कि कोविड से लड़ने में प्रतिरोधी क्षमता की बड़ी भूमिका होती है। इसके लिए आयुर्वेद की विशेष भूमिका हो सकती है। इसके लिए मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने काढ़ा वितरण के कार्यक्रम के लिए विशेष निर्देश दिये थे। इसके पश्चात कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आरंभ किया गया। इसे अस्पताल में मरीजों को तथा कोविड वारियर्स को दिया जा रहा है। इसके साथ ही बुजुर्ग नागरिकों में भी प्रतिरोधी क्षमता के विकास के लिए वृद्धाश्रम में जाकर काढ़ा वितरण किया गया। पुलगांव एवं सेक्टर-2 स्थित वृद्धाश्रम में इसका वितरण किया गया। नोडल अधिकारी डाॅ. जया साहू ने बताया कि अधिकारियों के निर्देशन में हर दिन चिन्हांकित स्थलों पर काढ़े का वितरण किया जा रहा है।

You cannot copy content of this page