Google Analytics —— Meta Pixel

पुजारी की हत्या मामले में धरना ख़त्म, 10 लाख की मदद, परिवार के एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी

PUJARI

राजस्थान के बुकना गांव में मंदिर के पुजारी की हत्या मामले में धरना ख़त्म, 10 लाख की मदद, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलेगी, प्रधानमंत्री आवास योजना में घर मिलेगा

जयपुर। राजस्थान के बुकना गांव में मंदिर के पुजारी बाबुलाल वैष्णव की हत्या के मामले में शनिवार को मुआवजे के ऐलान के बाद धरना खत्म हो गया है।पीडित परिवार में से एक को सरकारी नौकरी और 10 लाख रुपये की मदद का आश्वासन देने के बाद पुजारी की अंत्येष्टि के लिए परिजन राजी हुए।

आपको बता दे कि राधागोपालजी मंदिर के पुजारी बाबूलाल वैष्णव का गुरुवार को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। करीब छह लोगों ने कथित रूप से मंदिर के पुजारी पर तब पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जब उन्होंने मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास को रोकने की कोशिश की थी।