मौसम अपडेट… तापमान में बढ़ोतरी के आसार, अगले 4 दिन ठंड से मिलेगी राहत
रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से जहां लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा था, तो वहीं अब उन्हें ठंड से राहत मिलने वाली है, क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने तापमान बढ़ने की आशंका जताई है। जी हां अगले कुछ दिन ठंड से राहत मिलेगी। इसके बाद एक बार फिर कंपाने वाली ठंड पड़ेगी, तो चलिए जानते हैं अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम|
11 जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक ठंड से मिलेगी राहत
मौसम विभाग (IMD) की माने तो छत्तीसगढ़ के लोगों को 11 जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक ठंड से राहत मिलने वाली है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर और पूर्वी भारत में जेट स्ट्रीम के कारण उत्तर भारत की ओर से आने वाली ठंडी हवा थम गई है। इसी वजह से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित लगभग सभी जिलों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। इसके बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
वहीं अगर बात करें रात के तापमान की तो सामान्य से 3.9 डिग्री कम 5 डिग्री सेल्सियस के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। इसके साथ ही दुर्ग का तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 9.5 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर का तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम 11.8 डिग्री सेल्सियस, रायपुर का तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री कम 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
बात करें अगर अन्य राज्यों की तो आज राजस्थान के दो जिलों सर्दी का रेड, 5 जिलों में ऑरेंज और 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 14 और 15 जनवरी के बाद ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं मध्यप्रदेश में अगले चार दिनों तक ठंड, कोहरा और शीतलहर का कहर देखने को मिलेगा। ठंड, कोहरा और शीतलहर के कारण उत्तर प्रदेश का भी बुरा हाल है। वहां तो आज से तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट की संभावना जताई गई है ।