Google Analytics —— Meta Pixel

पटवारी, शिक्षक, लिपिक गिरफ्तार, शिक्षक के घर पर चल रहा था लाखों का जुआ, 6 गिरफ्तार

000

गरियाबंद । पुलिस ने जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुये छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों में पटवारी, शिक्षक, लिपिक, नगर सैनिक शामिल है। आरोपियों के पास से पुलिस ने लाखों रूपए की नगदी भी जब्त की है।
दरअसल 18 अक्टूबर को गरियाबंद पुलिस को सूचना मिली थी कि छुरा के आवासपारा में किरण खलखों शिक्षक के घर में लाखों का जुआ खिलाया जा रहा है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद एसपी भोजराम पटेल ने एडिशनल एसपी को कार्रवाई के आदेश दिये। एडिश्नल एसपी के नेतृत्व में पुलिस जब मौके पर पहुंची तो छह आरोपी जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़े गये। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से तास पत्ती, 1 लाख 20 हजार नगदी, मोबाइल और तीन नग मोटर सायकल जब्त की गयी है। गिरफ्तार आरोपियों में किरण खलखो 33 छुरा, धामन यादव 32 गादीकोट, इंद्रपाल सेन 40 मस्जिदपारा छुरा, जितेन्द्र सेन 42 गरियाबंद, राजेश साहू 29 भिलाई छुरा, धमेन्द्र पारसकर 47 नहरगांव गरियाबंद शामिल है।