आपके लिए क्या लाया है (17.3.2026) का दिन, पढ़ें आज का राशिफल…

rashifal-500x282

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र (Astrology), एक ऐसा व‍िज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतर‍िक्ष के ग्रहों के आधार पर भव‍िष्‍य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्‍योत‍िष व‍िद्या का उपयोग किया जाता है| ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्‍पष्‍ट गणनाओं के आधार पर भव‍िष्‍य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज आपके पास प्रचुर ऊर्जा होगी- लेकिन काम का बोझ आपकी खीज की वजह बन सकता है। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। पारिवारिक मोर्चे पर समस्याएँ मुँह बाए खड़ी हैं। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों की अनदेखी आपको सबकी नाराज़गी की केंद्र बना सकती है। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। आपको महसूस होगा कि शादी के वक़्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है।
शुभ अंक :- 1
शुभ रंग :- नारंगी और सुनहरा
उपाय :- फटे पुराने कपड़े, रद्दी सामान, अखबार आदि को घर से बाहर निकालना पारिवारिक जीवन के लिए अच्छा है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

शाम का वक़्त अपने जीवनसाथी के साथ किसी फ़िल्म, थिएटर या रेस्टोरेंट में बिताना आपको सुकून देगा और आपका मन तरोताज़ा रखेगा। इस राशि केे कुछ लोगों को आज संतान पक्ष से आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। आज आपको अपनी संतान पर गर्व महसूस होगा। आपके माता-पिता की सेहत चिंता और घबराहट का कारण बन सकती है। आज आपको निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि मुमकिन है कि आप अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर न जा पाएँ। अपने साथी को यूँ ही हमेशा के लिए मिला न मानें। कई बार मोबाइल चलाते-चलाते आपको समय का पता ही नहीं चलता और फिर जब आप अपना समय बर्बाद कर चुके होते हैं तो आपको पछतावा होता है. जीवनसाथी से बहुत ज़्यादा उम्मीदें रखना आपको वैवाहिक जीवन में उदासी की तरफ़ ले जा सकता है।
शुभ अंक :- 9
शुभ रंग :- लाल और मैरून
उपाय :- गेहूँ, बाजरा, गुड़ मिलाकर लाल गाय को खिलाने से पारिवारिक जीवन में ख़ुशियों की बौछार होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी ख़ासी तारीफ़ कर सकते हैं। रात के समय आप आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। शाम को दोस्तों के साथ घूमें-फिरें, क्योंकि यह आपके लिए इस वक़्त बहुत ज़रूरी है। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें, अगर आप आज ‘डेट’ पर जा रहे हैं तो। आज आपकी कड़ी मेहनत कार्यक्षेत्र में ज़रूर रंग दिखाएगी। उन चीजों को दोहराना जिनका अब आपके जीवन में कोई महत्व नहीं है, आपके लिए ठीक नहीं है। ऐसा करके आप अपना वक्त ही बर्बाद करेंगे और कुछ नहीं। आपके जीवनसाथी की ओर से मिला कोई ख़ास तोहफ़ा आपके खिन्न मन को ख़ुश करने में काफ़ी मददगार साबित होगा।
शुभ अंक :- 7
शुभ रंग :- क्रीम और सफेद
उपाय :- अच्छे प्रेम सम्बन्धों के लिए गाय को आलू में हल्दी लगाकर खिलाएं।

रीसेंट पोस्ट्स