छत्तीसगढ़ में प्राइवेट विमान हादसे का शिकार, पहाड़ से टकराया प्लेन, पुलिस अधिकारी मौके पर…

image-2026-04-20T152935.432

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में बड़ा हादसा हो गया। प्राइवेट विमान पहाड़ से टकरा गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसएसपी लाल उमेद समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए है। वहीं, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

घटना जशपुर क्षेत्र से लगे पहाड़ की है। एक प्राइवेट विमान अचानक जशपुर जिले के आरा पहाड़ से टकरा गया। टकराने के बाद पहाड़ी क्षेत्र से धुएं का गुबार उठने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

फिलहाल अभी यह पता नहीं चल पाया है, कि प्राइवेट जेट में कितने लोग सवार थे और हादसे में किसी के हताहत होने की पुष्टि भी अभी नहीं हो पाई है। पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। जांच के बाद ही घटना के संबंध में आगे की जानकारी मिल पाएगी।

घटना का वीडियो भी सामने आया है। 9 सेकेंड के वीडियो में पहाड़ से धुएं का गुबार उठता साफ नजर आ रहा है।