EOW की बड़ी कार्रवाई: SBI के कैश अधिकारी पर करोड़ों के फर्जी खर्च का आरोप, कोर्ट में चालान पेश

acb eow

बिलासपुर। भारतीय स्टेट बैंक की बिल्हा शाखा में 2 करोड़ 6 लाख रुपए से ज्यादा के गबन के मामले में ACB, EOW ने तत्कालीन कैश ऑफिसर तेजवथ थिराप्पतम्मा को मुख्य आरोपी बताते हुए स्पेशल कोर्ट में चाार्जशीट पेश कर दी है। जांच एजेंसी के मुताबिक आरोपी ने 14 दिनों में बैंक के इंटरनल सिस्टम में फर्जी एंट्री कर करोड़ों रुपए थर्ड पार्टी खातों में ट्रांसफर कर दिए। मामले में अन्य संदिग्धों और सह-आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

भारतीय स्टेट बैंक शाखा बिल्हा जिला बिलासपुर छ०ग० के ब्रांच मैनेजर की लिखित शिकायत पर मुख्यालय ईओडब्ल्यू / एसीबी रायपुर में 19 जनवरी .2026 को धारा 13 (1) ए, 13 (2) पी. सी. एक्ट 1988 (यथासंशोधित अधिनियम 2018) एवं 316(5), 318(4), 61(2), 338, 336 (3), 340 (2) बी0एन0एस0 2023 का अपराध दर्ज किया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी तेजवथ थिराप्पतम्मा द्वारा अपनी पदस्थापना के दौरान 19.दिसंबर 2024 से 02.जनवरी 2025 के बीच विभिन्न तिथियों पर बैंक के बीजीएल खातों में अनाधिकृत प्रविष्टियां कर बैंक खाता धारकों के खातों का उपयोग कर तथा बैंक के आंतरिक खातों में जाली और झुठी प्रविष्टियां बनाकर बैंक धन / लोक धन 2 करोड़ 63 लाख 7600 रूपये को अन्य लोगों के साथ मिलकर आरटीजीएस के माध्यम से थर्ड पार्टियों के खातों में ट्रान्सफर कर उक्त रकम को बैंक से संबंधित सेवाओं जैसे भोजन और पेय पदार्थो, संपत्तियों के रख रखाव आदि पर खर्च दिखाया जाकर अपने पद का दुरूपयोग करते हुये गबन किया।

जांच एजेंसिंयों ने 26 फरवरी 2026 को आरोपी तेजवथ थिराप्पतम्मा को गिरफ्तार किया था। प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध 26.मई 2026 को विशेष न्यायालय बिलासपुर में चालान पेश किया। प्रकरण से संबंधित अन्य संदेहियों,आरोपियों के विरूद्ध एसीबी व ईओडब्ल्यू की जांच जारी है।