Google Analytics —— Meta Pixel

बड़ी खबर: भिलाई तीन सिरसा गेट के पास माल गाडी पटरी से उतरी

maal gadi

भिलाई। सिरसा गेट भिलाई तीन के पास आज सुबह लगभग 11 बजे रायपुर की ओर से आ रही माल गाडी पटरी से उतर गई। गूड्सट्रेन के कुछ डिब्बे पटरी से उतरे। हादसे में किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। हादसे के बाद सिरसा गेट पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। सूचना के बाद रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और माल गाडी को पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल यह नहीं पता चला है कि यह हादसा कैसे हुआ। रेलवे के अधिकारी हादसे के कारणों की जांच में भी लग गए है।

रीसेंट पोस्ट्स