Google Analytics —— Meta Pixel

महापौर एवं भिलाई नगर विधायक यादव ने श्री राम चौक स्थित कार्यालय में लोगों की सुनी समस्याएं

001

भिलाईनगर! निगम क्षेत्र के वार्ड वासियों की समस्याओं के निराकरण के लिए राम चौक में महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने लोगों की समस्याएं सुनी! यादव ने  राम चौक स्थित कार्यालय में पहुंचकर वार्ड वासियों की विभिन्न समस्याओं से रूबरू होकर उसके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किए! प्राय: आर्थिक सहायता, नल कनेक्शन, अवैध कब्जा, आवास, राशन कार्ड, स्वास्थ्य गत समस्या, निर्माण से संबंधित कार्य, पट्टा से संबंधित तथा पेंशन आदि से संबंधित प्रकरण इसमें सम्मिलित है! आज महापौर के जनदर्शन में अलग-अलग समस्याओं को लेकर आवेदन प्राप्त हुए निगम स्तर के कार्यों के निराकरण के लिए यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया है तथा अन्य कार्यों के लिए स्वयं महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव प्रयासरत है! इस दौरान जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, कार्यपालन अभियंता जोन क्रमांक 4 संजय बागड़े, सहायक अभियंता अखिलेश चंद्राकर, उप अभियंता चंद्रकांत साहू एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे!