प्रेमी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्रेमिका गिरफ्तार, होटल में हुआ था विवाद

giraftar

बिलासपुर : बिलासपुर में प्रेमी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने 21 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आकांक्षा सिदार के रूप में हुई है, जो सूरजपुर जिले के भटगांव की रहने वाली है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय विकास गुप्ता और आकांक्षा सिदार के बीच प्रेम संबंध थे। 27 जनवरी 2026 को दोनों बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे। इसी दौरान शादी की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली।

घटना के बाद गंभीर रूप से झुलसे विकास को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसका इलाज सिम्स बिलासपुर में चल रहा था, जहां 1 फरवरी 2026 को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने गवाहों के बयान दर्ज किए और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की। जांच में सामने आया कि युवती कथित तौर पर विकास को लगातार प्रताड़ित कर रही थी और उसे आत्महत्या के लिए उकसा रही थी।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी आकांक्षा सिदार के खिलाफ अपराध क्रमांक 638/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के अंतर्गत मामला दर्ज किया। पुलिस ने 21 नवंबर 2026 को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

रीसेंट पोस्ट्स