Google Analytics —— Meta Pixel

जम्मू-कश्मीर चुनाव : भाजपा-गुपकार के बीच कांटे की टक्कर जारी, बीजेपी 47, कांग्रेस 18, गुपकार 53, अन्य 43 सीटों से आगे

jk chunav

जम्मू-कश्मीर।  जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं। कुल 280 सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है और अब 2178 उम्मीदवारों की किस्मत खुलने वाली है। अबकी बार भारतीय जनता पार्टी और कश्मीर की पार्टियों के गुपकार गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है।  जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद यहां पहली बार डीडीसी चुनाव हुए। आठ चरण में 280 सीटों पर 51.42 प्रतिशत मतदान हुआ। 2178 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला  होगा। शुरुआती रुझानों में गुपकार गठबंधन और भाजपा में कड़ी टक्कर दिख रही है। वहीं मतगणना से एक दिन पहले महबूबा के दो करीबी रिश्तेदार और पूर्व मंत्री समेत बीस हिरासत में ले लिए गए हैं

jammu kashmir ddc election results 2020 live update bjp pdp congress nc gupkar alliance

ताजा रुझानों में भाजपा, गुपकार गठबंधन के साथ ही अन्य के बीच मुकाबला बेहद दिलचस्प होता जा रहा है। एक ओर गठबंधन और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है, तो वहीं अन्य की बढ़त प्रदेश के सियासी समीकरण को बदलती दिख रही है।
गुपकार गठबंधन- 55
भाजपा- 49,कांग्रेस- 18,जेकेएपी- 05,अन्य- 34

280 में से 133 सीटों के रुझान आए हैं। जिसमें भाजपा और गुपकार में कांटे का मुकाबला दिख रहा है। वहीं कांग्रेस ने भी 15 सीटों पर बढ़त बना रखी है। अहम बात ये है कि मतगणना शुरू होते ही अन्य का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला जोकि अभी तक जारी है।

गुपकार गठबंधन- 43
भाजपा- 43, कांग्रेस- 15, जेकेएपी- 05, अन्य- 27

भाजपा और गुपकार गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला
रुझानों में भाजपा और गुपकार गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। वहीं प्रदेश के सियासी समीकरण में अन्य की भी अहम भूमिका हो सकती है। ताजा रुझानों में अन्य ने 25 सीटों पर बढ़त बना रखी है।

गुपकार गठबंधन- 38
भाजपा- 40, कांग्रेस- 13, जेकेएपी- 05, अन्य- 25

ताजा रुझानों में भाजपा ने बढ़त को बरकरार रखा है। आंकड़े कुछ इस तरह हैं-
गुपकार गठबंधन- 36
भाजपा- 38, कांग्रेस- 12, जेकेएपी- 05, अन्य- 23

जिला विकास परिषद की 280 में से 77 सीटों के रुझान आए हैं। इसमें भाजपा 29 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं गुपकार गठबंधन 19, कांग्रेस छह, जेकेएपी चार व अन्य सात सीटों पर आगे हैं। जम्मू संभाग में भाजपा ने अच्छी बढ़त बनाई है। 21 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं गुपकार छह व अन्य ने 18 सीटों पर बढ़त बना रखी है। कश्मीर संभाग में गुपकार आठ, भाजपा पांच, अपनी पार्टी एक, कांग्रेस दो व अन्य आठ सीटों पर आगे हैं। रुझानों में लगातार बदलाव जारी है। एक बार फिर भाजपा ने जबरदस्त वापसी की है। ताजा रुझानों के मुताबिक भाजपा गुपकार गठबंधन से आगे निकल गई है। गुपकार 12, भाजपा 18  व अन्य 15 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

जिला विकास परिषद के चुनाव परिणाम में भाजपा और गुपकार गठबंधन में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। ताजा रुझानों में गुपकार ने अच्छी बढ़त बनाई है। गुपकार गठबंधन-19, भाजपा-11 व अन्य 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। शुरुआती रुझानों में गुपकार गठबंधन नौ सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी छह सीटों पर आगे है।

महबूबा के दो करीबी रिश्तेदार, पूर्व मंत्री समेत 20 हिरासत में

उधर, डीडीसी चुनाव परिणाम घोषणा की पूर्व संध्या पर सोमवार को पीडीपी प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के दो करीबी रिश्तेदारों व एक पूर्व मंत्री समेत 20 से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। महबूबा ने ट्वीट कर इस कार्रवाई को गैरकानूनी बताया है।  सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के मामा सरताज मदनी और करीबी रिश्तेदार व पूर्व राजनीतिक सलाहकार पीरजदा मंसूर, पूर्व मंत्री नईम अख्तर को प्रशासन ने हिरासत में लिया।  पीडीपी नेताओं को हिरासत में लेने पर महबूबा ने ट्वीट कर कहा कि अब यहां कानून का कोई राज नहीं रह गया है। गुंडाराज से आगे की स्थिति है। मदनी व पीरजदा को डीडीसी चुनाव परिणाम की पूर्व संध्या पर जान बूझकर हिरासत में लिया गया।

जम्मू-कश्मीर में 8 चरणों में हुए डीडीसी चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। इसमें 280 सीटों पर 2178 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। सभी जिला मुख्यालयों में अपनी-अपनी 14 सीटों पर डाले गए वोटों की गिनती की जाएगी। मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था का तीन स्तरीय घेरा बना दिया गया है। यहां प्रदेश पुलिस, सुरक्षा बल और सेना के जवान हर पल की निगरानी करेंगे। संवेदनशील केंद्रों के बाहर क्विक एक्शन टीम को भी तैनात किया गया है। क्यूएटी किसी भी घटना से निपटने के लिए कारगर साबित होगी। मतगणना शुरू हो गई है। चिनैनी में भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बना रखी है।

 

 

 

 

 

 

रीसेंट पोस्ट्स