Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में टीवी और फ़िल्म एक्टर के खिलाफ उसकी पत्नी ने अप्राकृतिक कृत्य की दर्ज करायी शिकायत, आरोपी पति फरार

raipur

छत्तीसगढ़ी फिल्म, हिन्दी फिल्म, वेब सीरिज सहित कई टीवी सिरियल में काम कर चुका है आरोपी एक्टर

रायपुर। राजधानी में एक टीवी और फ़िल्म एक्टर के खिलाफ उसकी पत्नी ने अप्राकृतिक कृत्य की शिकायत दर्ज करायी है। मामला कबीर नगर थाने का है एक्टर की पत्नी ने कबीर नगर थाने में अपनी शिकायत में कहा है कि, उसकी शादी एक्टर के साथ 16 जुलाई 2019 को रायपुर के आर्य मंदिर में हुई थी। शादी के बाद दोनों मुंबई में जाकर रहने लगे थे। इस दौरान उसके पति ने उसके साथ कई बार अप्राकृतिक शरीरिक संबंध बनाए। इस बात का जब उसने विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज करते हुये मारपीट करने लगा, जिसके बाद पीड़िता जैसे-तैसे रायपुर आकर हीरापुर में रहने लगी। रायपुर आने के बाद भी एक्टर पति उसे फोन कर गाली गलौज और बदनाम करने की धमकी देता रहता था।

इस बात से परेशान होकर पीड़िता ने पति के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज करायी थी, जिसके बाद दोनों में समझौता हो गया था। समझौता होने के बाद आरोपी अपनी पत्नी के साथ हीरापुर वाले मकान में ही साथ रहने लगा था, लेकिन यहां पर भी वो फिर से वहीं हरकत करने लगा। पत्नी ने अपनी शिकायत में ये भी बताया कि 3 सितंबर को उसके पति ने अपने दोस्तों को उसके घर भेजवाकर गाली गलौज और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दिलवाई थी। इस बात से आहत पीड़िता ने अब इस मामले में कबीर नगर थाने में पति और उसके दोस्तों के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है। पत्नी की शिकायत के बाद आरोपी एक्टर के खिलाफ 394, 323, 506, 377 के तहत मामला दर्ज कर जाँच की जा रही है। फिलहाल आरोपी अभी फरार जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। आरोपी एक्टर छत्तीसगढ़ी फिल्म, हिन्दी फिल्म, वेब सीरिज सहित कई टीवी सिरियल में काम कर चुका है और मूल रूप से रायपुर के हीरापुर का रहने वाला है।

रीसेंट पोस्ट्स