सडक सीमेंटीकरण की मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

sadak nirmad gyapan

दुर्ग। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्ड नं.57 रामनगर उरला, हेतु सडक सीमेंटीकरण की मांग नगर पालिक निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल से अनुसूचित जाति प्रकोष्‍ठ के नेता अलख नवरंग ने स्‍थानीय नागरिकों के साथ महापौर के नाम मांग पत्र को नगर निगम के पी.डब्‍ल्‍यू.डी;प्रभारी अब्‍दुल गनी के माध्‍यम से सौंपा गया। जिस पर उन्‍होंने आश्‍वस्‍त किया कि उक्‍त्‍ कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्‍द से जल्‍द पूरा किया जावेगा।

मॉंग पत्र सौंपने वालों में वार्ड के युवा नेता सुनील देवांगन, सुशील अग्रवाल, निलेश देवांगन, विनोद कुमार, गोपाल, दुष्‍यंत सोनी, संतोष सेन, पवन यादव सहित वार्ड के नागरिकगण मौजूद थे ।

 

 

रीसेंट पोस्ट्स