Google Analytics —— Meta Pixel

पाकिस्तान के सिंध में पीएम मोदी समेत कई नेताओं की तस्वीरों के साथ प्रदर्शन

shindh-in-pakistan

अलग देश बनाने की मांग तेज

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के सिंध को अलग देश बनाने की मांग तेज हो गई है। रविवार को सिंध के सान कस्बे में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके हाथ में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विदेशी नेताओं की तस्वीरें दिखाई दीं। प्रदर्शनकारियों ने अपील की है कि विश्व के नेता सिंध को अलग देश बनाने में मदद करें।

कल जीएम सैयद की 117वी जयंती थी। इस मौके पर सिंध को अलग देश बनाने को लेकर एक बड़ा धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जीएस सैयद को आधुनिक सिंधी राष्ट्रवाद का संस्थापक माना जाता है। इन प्रदर्शनों में लोगों के हाथों में कई बड़े विदेशों नेताओं की फोटो हैं।