Google Analytics —— Meta Pixel

अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स के रॉकेट स्टारफिश एस9 में लैंडिंग के वक्त विस्फोट

amerka

नई दिल्ली। अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स के रॉकेट स्टारफिश एस9 में लैंडिंग के वक्त विस्फोट हो गया। भविष्य में लोगों को मंगल और चंद्रमा की यात्राएं करवाने के लिए बनाया जा रहा स्टारशिप यान मंगलवार को परीक्षण के समय धरती पर आ गिरा। तीन महीने के अंदर यह दूसरा ऐसा हादसा है। हालांकि एलन मस्क ने कहा कि यह प्रयोग है। हम सभी और प्रयास करेंगे।
स्टारशिप फिर से उपयोग करने के लिहाज से बनाया जा रहा है। ताकि अंतरिक्ष यात्राओं में खर्च कम किया जा सके। आशंका है कि थ्रस्टर (शक्ति देने के लिए बने सिस्टम) की विफलता से यह हादसा हुआ। 16 मंजिला जितने ऊंचे स्पेसशिप ने करीब 10 किलोमीटर ऊंचाई हासिल की थी, लेकिन लौटते समय नियंत्रण खोकर हादसे का शिकार हुआ।
50 मीटर लंबा स्टारशिप जब धरती पर लौट रहा था तब तक प्रयोग सफल लग रहा था। उतरते समय इसे बैली फ्लॉप करना था जिससे हवा में ही इंजन बंद करके पृथ्वी पर लौट आने की योजना थी। लैंडिंग से पहले इसे सीधा होना था। प्रक्षेपण के करीब साढ़े 6 मिनट बाद लैंडिंग से स्टारशिप सीधा न रह सका। वह जमीन पर आ गिरा, आग की लपटों में घिरा और विस्फोट हुआ। इसी परियोजना के तहत स्टारशिप एस8 भी 10 दिसंबर 2020 को ऐसे ही हादसे का शिकार हुआ था। वह 10 किलोमीटर से कुछ ज्यादा ऊपर गया था। वहीं स्टार एस9 का परीक्षण पिछले बृहस्पतिवार को होना था, पर सुरक्षा मानक पूरे न करने पर अनुमति नहीं मिली।