Google Analytics —— Meta Pixel

दुर्ग में दिन दहाड़े घर में घुस कर चोरी, करीब 6.50 लाख के कैश व गहने पार

chori

दुर्ग:- मोहन नगर थाना अंतर्गत संतराबाड़ी में ताला-चाबी बनाने वाले दो अज्ञात ने अमृत पाल सिंह के घर से 2.50 लाख रुपए कैश व करीब 4 लाख रुपए कीमत के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना जानकारी अमृत पाल को बाद में हुई। शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 354, 380 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस ने बताया कि अमृत पाल सिंह की मां ने ताला बनवाने दिया हुआ था। इसे लेकर 1 फरवरी को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे आरोपी अमृत पाल सिंह के घर पहुंचे। जहां आरोपी करीब 45 मिनट तक रुके। आरोपियों ने ताला खोलने के लिए अलमारी की चाबी मंगवाई। अलमारी को लॉक खोलने के बहाने दोनों अंदर घुस गए। बदमाशों ने मां से लॉक में तेल डालने के लिए मंगवाया। मां के जाते ही दोनों बदमाशों ने अलमारी में रखे 1.75 लाख कैश और करीब 4 लाख रुपए कीमत के सोने के जेवर उड़ा लिए। घटना समय अमृत पाल की पत्नी दूसरे कमरे में थी। बहरहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।