Google Analytics —— Meta Pixel

अनंतनाग: सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया, ऑपरेशन जारी

antahgarh

जम्मू-कश्मीर ।  अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। दो आतंकियों के घिरे होने की आशंका है। इस ऑपरेशन को सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है। जिसमें पुलिस, सेना और सीआरपीएफ शामिल है। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने की है। हालांकि आतंकियों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।

बिजबिहाड़ा के कांदीपोरा इलाके में बुधवार शाम को आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला। इसके बाद अंधेरा होने पर ऑपरेशन को रोक दिया गया था।