Google Analytics —— Meta Pixel

कोरोना: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में सामने आए 13846 नए केस

corona update

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामलों में थोड़ी कमी दर्ज की गई। बिलासपुर संभाग के तीन जिलों में एक हजार से कम मामले सामने आए। वहीं जांजगीर जिले में सर्वाधित केस देखने को मिले। केवल जांजगीर में ही एक हजार से अधिक मामले सामने आए। पिछले 24 घंटों में 13 हजार से अधिक मामले सामने आए। वहीं 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई। छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से आंकड़ों की माने तो सिर्फ 24 घंटों में 212 संक्रमितों की मौत हो गई। प्रदेश के अब तक 9 हजार 950 संक्रमित लोगों की जान जा चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में 13 हजार 846 नए कोरोना संक्रमित मिले। अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 31 हजार 245 हो चुकी है। राज्य में 61 हजार 344 सैंपल जांचे गए। ठीक होने वालों की संख्या 10 हजार 894 रही। नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8 लाख 16 हजार 489 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 6 लाख 75 हजार 294 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1,31,245 हो गई है।
जांजगीर में सर्वाधिक 1324 मामले
प्रदेश में सर्वाधिक केस जांजगीर जिले से सामने आए। यहां पिछले 24 घंटों के दौरान 1324 नए मामले सामने आए। वहीं नारायणपुर जिले में सबसे कम 36 मरीज, 1 आदमी की जान गई और 334 एक्टिव मरीज हैं। इसके अलावा रायपुर शहर में पिछले 24 घंटे में 987 नए मरीज मिले हैं। 45 लोगों की मौत हुई, अब राजधानी में एक्टिव मरीज 11 हजार 250 है। दुर्ग में 729 नए मरीज, 23 लोगों की जान गई। अब यहां एक्टिव मरीज 5311 हैं। बिलासपुर में 803 नए मरीज मिले, 32 लोगों की मौत हुई। अब यहां एक्टिव मरीज 8075 हैं। राजनांदगांव में 620 नए मरीज मिले, 6 लोगों की मौत हुई। यहां एक्टिव केस 7294 हैं। रायगढ़ में 954 नए मरीज मिले, 23 लोगों की मौत हुई है। अब एक्टिव केस 11212 हैं। कोरबा में 921 लोग संक्रमित हुए, अब यहां 9019 एक्टिव मरीज हैं।